IPL 2024: होम ग्राउंड पर मैच मतलब जीत की गारंटी, अब तक हुए मुकाबले दे रहे बानगी

IPL 2024 में अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज 17वें सीजन का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

team playing on home ground is winning match

होम ग्राउंड पर टीमों को मिल रही जीत। इमेज क्रेडिट- IPL

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान 2 डबल हेडर भी खेले गए। आज 17वें सीजन का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। लीग के इस सीजन में अब तक होम ग्राउंड पर खेलने वाली टीमों का दबदबा देखने को मिला है। अब तक खेले गए 6 मैचों में होम ग्रांउड पर खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

चेन्नई ने जीत के साथ किया आगाज

IPL 2024 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ था। चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच को CSK ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। इस सीजने के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से मात दी थी। यह भिड़ंत पंजाब के होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में हुई थी। 17वें सीजन के तीसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से परास्त किया था। यह टक्कर कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन में हुई थी।

होम ग्राउंड पर जीती आरसीबी

IPL 2024 के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हराया था। यह मुकाबला RR के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था। 17वें सीजन का 5वां मैच गुजरात टाइटंस के घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था। इस मैच में GT ने मुंबई इंडियंस को 6 रन से रौंदा था। इस सीजन का छठा मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से पटखनी दी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ