CSK vs GT: मैच से पहले सीएसके के खिलाड़ी ने दिया बड़ा झटका! इस चीज को करने से किया मना

IPL 2024 CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स के एक खिलाड़ी ने अपनी जर्सी पर अल्कोहलिक उत्पादों के नाम प्रदर्शित करने से मना कर दिया है। जिस पर अब काफी कर्चा भी हो रही है। हालांकि पहले भी कई खिलाड़ी इस चीज के लिए मना कर चुके हैं।

IPL 2024 CSK vs GT Mustafizur Rahman jersey liquor brand logo

IPL 2024 CSK vs GT Mustafizur Rahman jersey liquor brand logo Image Credit: Social Media

IPL 2024 CSK vs GT: आईपीएल 2024 में 26 मार्च यानी आज चेन्नई सुपर किंग्स अपना दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ खेलने वाली है। ये मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के एक खिलाड़ी ने बड़ा फैसला लिया है। जो अब काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसस सीएसके की जर्सी पर टीम के कॉर्पोरेट प्रायोजक एसजे अल्कोहल ब्रांड्स का लोगो प्रमुखता से दिखाई देता है। लेकिन सीएसके के खिलाड़ी ने अपनी जर्सी पर अल्कोहलिक उत्पादों के नाम प्रदर्शित करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन

इस खिलाड़ी की जर्सी पर नहीं होगा शराब ब्रांड का लोगो

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। पहले ही मैच में मुस्तफिजुर रहमान ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी और 4 विकेट हासिल किए थे। वहीं रहमान द्वारा जर्सी के चयन पर तुरंत चर्चा शुरू हो गई। मुस्तफिजुर ने अपनी जर्सी पर अल्कोहलिक उत्पादों के नाम प्रदर्शित करने से मना कर दिया है। जिसके बाद मुस्तफिजुर रहमान को शराब ब्रांड लोगो वाली जर्सी नहीं पहनने की छूट दे दी गई।

विज्ञापन

इससे पहले भी खिलाड़ी कर चुके हैं मना

मुस्तफिजुर ऐसे पहले खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण अपनी जर्सी पर अल्कोहल ब्रांड का लोगो पहनने से इनकार कर दिया है। इससे पहले, हाशिम अमला, इमरान ताहिर, मोइन अली और राशिद खान जैसे क्रिकेटरों ने भी अपने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए शराब या अन्य नशीले उत्पाद के लोगो वाली जर्सी पहनने से मना कर चुके हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पर भरोसा जताते हुए उनको 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2024 के पहले ही मैच में मुस्तफिजुर रहमान ने ये साबित कर दिया कि आखिर सीएसके ने उन पर क्यों भरोसा जताया है। पहले मैच में मुस्तफिजुर रहमान ने विराट कोहली, कैमरून ग्रीन, फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार को पवेलियन भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ