CSK vs DC Rishabh Pant Fined: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 13वां मुकाबला खेला गया है। इस मुकाबले में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई की जीत पर रोक लगा दी है। चेन्नई लगातार 2 मुकाबले जीत चुकी थी, लेकिन दिल्ली के खिलाफ सीएसके ढेर हो गई। दिल्ली ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रनों से मात दे दी है। दिल्ली ने भले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया है, लेकिन फिर भी दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह फंस गए हैं। मुकाबले के बाद पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चलिए आपको बताते हैं पंत पर क्यों लगा जुर्माना।
ये भी पढ़ें:- MI vs RR Dream 11 Predictions: इन खिलाड़ियों को करे टीम में शामिल, हो सकता है तगड़ा मुनाफा
पंत पर क्यों लगाया गया जुर्माना
ऋषभ पंत ने चेन्नई के खिलाफ गेंदबाजों की खूब धुलाई की है। इस मैच में पंत के बल्ले से 32 गेंदों में 51 रनों की पारी निकली है। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के भी लगाए हैं। इस कारण से टीम का स्कोर 191 पहुंच पाया, जो चेन्नई के लिए आसान नहीं रहा और दिल्ली ने मैच जीत लिया। इस मुकाबले में सबकुछ तो दिल्ली के पक्ष में रहा था, लेकिन ऋषभ पंत से एक गलती हो गई, जिसके कारण उनपर जुर्माना लग गया। मैच के बाद पंत पर लेट ओवर डालने के लिए जुर्माना लगाया गया है। पंत पर आईपीएल की आचार संहिता के तहत धीमी गति से ओवर डालने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाना पड़ा है। इसी सीजन गुजरात टीम के कप्तान शुभमन गिल पर भी लेट ओवर कराने के लिए जुर्माना लगाया गया था। खास बात है कि गिल पर भी यह जुर्माना चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान ही लगाया गया था।
ये भी पढ़ें:- DC Vs CSK: MS DHONI ने रच दिया इतिहास, ये कारनामा करने वाले पहले विकेटकीपर बने
कैसा रहा मैच का रोमांच
दिल्ली और चेन्नई के बीच खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में फैंस के दोनों मुराद पूरे हो गए हैं। फैंस की लंबे समय से चाहती थी कि वह ऋषभ पंत को विस्फोटक पारी खेलते हुए देख सकें। पंत ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और फैंस की इस चाहत को पूरी कर दी है। इसके अलावा फैंस सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी बल्लेबाजी करते देखना चाहते थे। इस मुकाबले में यह भी देखने को मिल गया। धोनी ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की है। माही ने मुकाबले में 16 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले हैं।
ये भी पढ़ें:- DC vs CSK: पुराने रंग में लौटे ऋषभ पंत, खेली तूफानी पारी, T20 WC के लिए ठोकी दावेदारी
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines