DC Vs CSK: MS DHONI ने रच दिया इतिहास, ये कारनामा करने वाले पहले विकेटकीपर बने

IPL 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मैच में MS Dhoni ने इतिहास रच दिया।

MS DHONI BECOMES FIRST wicket keeper TO COMPLETE 300 DISMISSAL IN T20

महेंद्र सिंह धोनी ने रच दिया इतिहास। इमेज क्रेडिट- CSK

DC vs CSK, MS DHONI: IPL 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रच दिया। रवींद्र जडेजा की गेंद पर धोनी ने विकेट के पीछे पृथ्वी शॉ का कैच लपका। इसके साथ ही उनके टी20 में 300 शिकार पूरे हुए। धोनी इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं।

विज्ञापन

सूची में दूसरे नंबर पर कामरान अकमल

धोनी ने टी20 क्रिकेट में अब तक 300 शिकार किए हैं। टी20 में सर्वाधिक शिकार करने वाले अन्य विकेटकीपर की बात करें तो इस सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के कामरान अकमल हैं। लिस्ट में तीसरे पर दिनेश कार्तिक, चौथे पर दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और 5वें पर इंग्लैंड के जोस बटलर हैं।

विज्ञापन

टी-20 में सर्वाधिक शिकार करने वाले विकेटकीपर

300 – महेंद्र सिंह धोनी
274 – कामरान अकमल
274 – दिनेश कार्तिक
270 – क्विंटन डिकॉक
209 – जोस बटलर

विज्ञापन

टी20 में धोनी का प्रदर्शन

टी20 में धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 379 मैच की 331 पारियों में 7271 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 28 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं IPL में माही के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 252 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 38.79 की औसत और 135.92 की स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं। लीग में धोनी के नाम 24 अर्धशतक है। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन है। इस सीजन धोनी को दोनों मुकाबलों में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। वह काफी नीचे बल्लेबाजी करने आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ