हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: टूर्नामेंट से पहले एक और टीम को झटका, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पूरे सीजन से वापस लिया नाम

IPL 2024: अंग्रेज खिलाड़ियों ने एक के बाद एक अपने नाम आईपीएल 17 से वापस लिए थे। वहीं इस लिस्ट में अब एक कंगारू प्लेयर का भी नाम जुड़ गया है। इस खिलाड़ी ने भी पर्सनल कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
IPL 2024 Star Australian Player Pulls Out of Full Season

IPL 2024: टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार शाम से होना है। वहीं सुबह एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि ऑस्ट्रेलिया के एक धाकड़ खिलाड़ी ने पूरे सीजन से नाम वापस ले लिया है। इससे पहले अंग्रेज यानी इंग्लैंड के 5 बड़े खिलाड़ियों ने एक के बाद एक अपने नाम वापस लिए थे। वहीं इस लिस्ट में अब एक कंगारू प्लेयर का भी नाम जुड़ गया है। इस खिलाड़ी ने भी पर्सनल कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है।

कौन है वो खिलाड़ी?

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा ने अचानक गुरुवार रात आईपीएल 17 से नाम वापस लेने का ऐलान किया। उनके मैनेजर के हवाले से पता चला कि वह व्यक्तिगत कारणों की वजह से पूरा सीजन नहीं खेलेंगे। गौरतलब है कि जैम्पा को दिसंबर में हुए ऑक्शन से पहले ही फ्रेंचाइजी ने 1.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। मगर अचानक इस तरह नाम वापस लेते हुए उन्होंने फ्रेंचाइजी को धोखा दे दिया है।

RR को लगा डबल झटका

हालांकि, रॉयल्स के पास अश्विन और चहल के रूप में दो शानदार स्पिनर हैं। लेकिन जैम्पा का एक अलग ही अंदाज है। उन्होंने पिछले सीजन 6 मैच खेलते हुए 8 विकेट लिए थे। इससे पहले वह आरसीबी और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स का भी हिस्सा रहे चुके हैं। राजस्थान की बात करें तो उन्हें यह दूसरा झटका लगा है। इससे पहले पेसर प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। अभी तक फ्रेंचाइजी ने दोनों के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स का पहले फेज का शेड्यूल

  1. 24 मार्च : बनाम लखनऊ सुपर जायन्ट्स
  2. 28 मार्च : बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  3. 1 अप्रैल : बनाम राजस्थान रॉयल्स
  4. 6 अप्रैल : बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड

संजू सैमसन (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, यशस्वी जयसवाल, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमेन पॉवेल, शुभमन दुबे, नांद्रे बर्गर, टॉम कोल्हेर कैडमोर, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़, जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट, शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा।

यह भी पढ़ें- IPL 2024 CSK vs RCB: पहले मैच के समय में बदलाव, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IPL 2024: कप्तानी छोड़ने के बाद क्या पूरा सीजन खेलेंगे MS Dhoni? हेड कोच ने दिया हर सवाल का जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola