जोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 15000 रन बनाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
Jos Buttler: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जोस बटलर ने 16 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली. इस पारी के दम पर बटलर ने टी20 क्रिकेट में 15000 रनों का आंकड़ा छू लिया और इस फॉर्मेट में एक बार फिर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गएय
जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 15000 रन (PIC Credit -AI)
---विज्ञापन---
Jos Buttler Creates History: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. 17 सितंबर को कार्डिफ के सोफिया ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ 12.1 ओवर में ही 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 16 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली और इतिहास रच दिया. बटलर ने वो कारनामा कर दिखाया जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में उनसे पहले कोई नहीं कर सका था. बटलर अब टी20 क्रिकेट में 15000 रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
---विज्ञापन---
जोस बटलर ने कीरोन पोलार्ड को छोड़ा पीछे
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जोस बटलर ने 16 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 30 रनों की पारी खेली. इस पारी के दम पर बटलर ने ना सिर्फ टी20 क्रिकेट अपने 15000 रन पूरे किए, बल्कि वह इस फॉर्मेट में फिर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है. पोलार्ड ने 754 टी20 मैचों की 671 पारियों में 31.71 के औसत के साथ कुल 14999 रन बनाए हैं.
वहीं, 36 वर्षीय बटलर ने अपने 528वें मैच की 497वीं पारी में 15000 रनों का आंकड़ा छू लिया. इस दौरान उनका औसत 35.46 का रहा है. बटलर के नाम टी20 क्रिकेट में 9 शतक और 107 अर्धशतक दर्ज हैं. वह टी20 क्रिकेट इतिहास में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चूके पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 14218 रनों के साथ इस लिस्ट में 6ठे स्थान पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
🚨 JOS BUTTLER CREATED HISTORY – FIRST BATTER EVER TO COMPLETE 15,000 RUNS IN T20s 🫡🔥
Jos Buttler – 15,000 runs. Kieron Pollard – 14,999 runs.
इंग्लैंड ने लगातार 14वें टी20I में श्रीलंका को हराया
हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड ने श्रीलंका को दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से मात देकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए थे. जवाब में उतरी मेजबान इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ 12.1 ओवर में ही 4 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया, बटलर के अलावा, इस रनचेज में टॉम बैंटन ने 24 गेंदों पर 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम की जीत पक्की कर दी. यह टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ लगातार 14वीं जीत रही. अब दोनों टीमों के बीच में सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला जाएगा.