Kuldeep Yadav Engagement: आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने वाली है। भारतीय टीम 6 जून को इंग्लैंड रवाना होगी। इससे पहले कुछ खिलाड़ी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे स्टार भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने सगाई रचा ली है। कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी के बारे में फैंस जानना चाहते हैं।
कुलदीप यादव की हुई सगाई
पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी ने भारतीय स्टार कुलदीप यादव की सगाई की जानकारी दी। लखनऊ के एक होटल में कुलदीप अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई की है। कुलदीप की होने वाली दुल्हनिया वंशिका LIC में काम कर रही है। फिलहाल इतनी जानकारी सामने आई है। कुलदीप यादव की सगाई में रिंकू सिंह सहित कई क्रिकेटर शामिल हैं। कुलदीप ने हालांकि सोशल मीडिया पर इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के लिए हाल में ही खेलते हुए नजर आ रहे थे।
अब इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे कुलदीप यादव
आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होगी। जहां पर कुलदीप यादव भी टीम का हिस्सा हैं। लंबे समय के बाद कुलदीप की टेस्ट फॉर्मेट में वापसी हुई है। आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लीग स्टेज से बाहर हो गई थी। इस सीजन कुलदीप यादव अपने पुराने रंग में नहीं नजर आए थे। जिसका नुकसान उनकी फ्रेंचाइजी को भी उठाना पड़ा था। अब कुलदीप टीम इंडिया को इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का प्रयास करेंगे।
ये भी पढ़ें: Chinnaswamy Stadium Stampede: कितनी है एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की कैपेसिटी? जहां पर मची भगदड़
संबंधित खबरें
जायसवाल 'बन' गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला?
8 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
58 mins agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
1 hr ago'कई टैलेंटेड खिलाड़ी गायब हो गए..' वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी चेतावनी
1 hr agoरांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? जानें पिच का मिजाज
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 hr agoमोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
2 hrs agoफिर होगा IND vs PAK मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान
2 hrs agoकुसल मेंडिस चुने गए श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान, बोर्ड का बड़ा फैसला
3 hrs ago‘भुवनेश्वर पर कोई एहसान नहीं किया’, वसीम जाफर ने सेलेक्टर्स को दिया जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines