Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। टीम इंडिया को अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक गुड न्यूज आई है। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव फिट हो गए हैं। उन्होंने चोट से उबरने में उनकी मदद करने के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का आभार व्यक्त किया है। कुलदीप यादव हर्निया की सर्जरी के कारण टीम से बाहर हो गए थे, जिस वजह से वो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था आखिरी टेस्ट
कुलदीप ने आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में खेला था, जिसमें भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बीच में ही कुलदीप एनसीए में चले गए थे और तब से ही वे मैदान से बाहर हैं। हालांकि अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद कुलदीप जोरदार वापसी करने के लिए बेताब हैं।
कुलदीप यादव ने की तारीफ
एनसीए के कर्मचारियों की तारीफ करते हुए कुलदीप यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “रिकवरी के लिए एक टीम की जरूरत होती है। पर्दे के पीछे के सभी कामों के लिए एनसीए और उसकी टीम का आभारी हूं।”
चोट से उबरने के बाद कुलदीप इस महीने की शुरुआत में ट्रेनिंग पर लौटे थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “लॉक-इन।”
अक्षर के साथ बनाएंगे जोड़ी
कुलदीप यादव के फिट होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने जरूर राहत की सांस ली होगी। कुलदीप स्पिन गेंदबाजी विभाग में अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के साथ जोड़ी बनाएंगे। कुलदीप यादव ने वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में टीम इंडिया के फैंस एक बार फिर से उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
10 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
22 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
49 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines