भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Neeraj Chopra: भारत के स्टार भाला फेंक प्‍लेयर नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

ind vs - 2025-01-19T220817.044
विज्ञापन

Neeraj Chopra: भारत के स्टार भाला फेंक प्‍लेयर नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर 3 फोटो शेयर की हैं। इन फोटो में वो अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।

फोटो शेयर कर फैंस को दी जानकारी

नीरज की पत्नी का नाम हिमानी है। नीरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तीन तस्वीर शेयर की है। इन फोटो में नीरज पत्नी हिमानी के साथ मंडप पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में उनके परिवार वाले नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ भी पोस्ट की।

विज्ञापन

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra)

काफी समय से हो रही थी शादी की चर्चा 

नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड जीता था। तब से ही इस खिलाड़ी की शादी को लेकर चर्चा होने लगी थी। नीरज जब भी किसी इंटरव्यू का हिस्सा बनते तब उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा जाता था। लेकिन शादी को लेकर नीरज हमेशा खामोश रहते थे। कभी भी इस खिलाड़ी ने अपने होने वाली जीवनसाथी का खुलासा नहीं किया। अब इस खिलाड़ी ने अचानक शादी कर अपने फैंस को चौंका दिया।

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा ने की शादी

पेरिस ओलंपिक में जीता था रजत पदक

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीता था। उन्‍होंने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका था। वहीं पाकिस्‍तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक मे गोल्ड जीता था। हाल में ही नीरज चोपड़ा को अमेरिकी पत्रिका ‘ट्रैक एंड फील्ड न्यूज’ ने 2024 में भाला फेंक में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट करार दिया था। वहीं, नीरज ने कैलिफोर्निया स्थित पत्रिका की 2024 की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ