Commonwealth Games 2030: राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी को लेकर भारत सरकार ने बड़ा फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के द्वारा 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) की मेजबानी के लिए बोली (बिड) लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। यानी अब साफ है भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी को लेकर ऑक्शन में बोली लगाएगा।
गुजरात सरकार को सहायता राशि देने की मिली मंजूरी
होस्ट कोलैबोरेशन एग्रीमेंट पर मुहर लगाने के लिए इस बैठक में गुजरात सरकार को भी अनुदान सहायता देने की भी मंजूरी दी गई है। ताकि कॉमनवेल्थ की मेजबानी की बोली अगर भारत जीत जाता है तो उसके लिए पुख्ता तैयारी की जा सके। बता दें कि 72 देशों के खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में भाग लेंगे। इसमें खिलाड़ियों के साथ कोच, तकनीकी अधिकारी, फैंस, मीडिया के लोग भी भारत आते हैं तो लोकल बिजनेस को तगड़ा फायदा होगा और लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी।
अहमदाबाद कर सकता है होस्ट
राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए अहमदाबाद पहली पसंद है। यहां पर विश्व स्तरिय की सुविधाएं मौजूद हैं। अहमदबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जो दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है पहले भी 2023 के ICC क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की सफल मेजबानी कर चुका है। अगर भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित होता है तो इससे भारत में टूरिज्म बढ़ेगा। इसके अलावा भारत के युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में करियर बनाने में प्रेरणा मिलेगी।
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
7 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
8 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
10 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
10 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
11 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
11 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines