IND vs BAN Test Cricket Series: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हम बांग्लादेश को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। वह पाकिस्तान को हराने के बाद अपनी पूरी लय में हैं। गौतम गंभीर ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके साथ उन्होंने क्रिकेट खेला है। इसलिए सभी सीनियर खिलाड़ियों के साथ उनके अच्छे रिश्ते हैं। गंभीर ने इस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्लेइंग-11 पर भी स्थिति साफ की।
सरफराज खान और ध्रुव जुरेल पर साफ की तस्वीर
गौतम गंभीर ने कहा कि चूंकि टीम सिर्फ 11 खिलाड़ियों को ही मैच में खिला सकती है, इसलिए युवा सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को अपने मौके के लिए इंतज़ार करना पड़ सकता है। इसका मतलब साफ है कि केएल राहुल और ऋषभ पंत को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है।
बुमराह, अश्विर और जडेजा की तारीफ
गौतम गंभीर ने आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत बहुत भाग्यशाली है कि उसके पास दोनों दिग्गजल स्पिनर उपलब्ध भी हैं और साथ ही फिट भी हैं। इसके साथ ही गंभीर ने जसप्रीत बुमराह के बारे में कहा कि जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। अच्छी बात ये है कि हमारी गेंदबाजी की बात हो रही है। हमारे बल्लेबाजी के चर्चे होते थे अब गेंदबाजी के चर्चे हो रहे हैं।
गंभीर ने संभावित प्लेइंग-11 पर किया इशारा
गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग-11 की तस्वीर लगभग साफ कर दी है। सरफराज और जुरेल को खेलने के लिए इंतजार करना होगा। इसका मतलब है कि पंत और केएल राहुल मध्यक्रम में खेलेंगे। भारत के शीर्ष-4 को लेकर कभी कोई संदेह नहीं था। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे। नंबर-3 पर शुभमन गिल और नंबर-4 पर विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे। इसके अलावा गंभीर के तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की ओर इशारा किया है। स्पिन गेंदबाजों में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव होंगे। जबकि तेज गेंदबाज में जसप्रीत बुमराह व मोहम्मद सिराज प्लेइंग-11 में शामिल किए जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
33 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines