---विज्ञापन---

खेल

IND vs PAK: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल्स

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भिड़ंत होने वाली है. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं. आइए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 13, 2026 17:28

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार 15 फरवरी को आमने सामने होंगे. मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाएगा. दोनों टीमें महामुकाबले के लिए तैयारी कर रही हैं. इससे पहले भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल में भिड़े थे. ऐसे में आइए जानते हैं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला भारतीय समयानुसार 7:30 बजे शाम में शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा. मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियस्टार पर होगी. इसके अलावा फ्री में मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: उस्मान तारिक को लेकर मीडिया हाइप पर ईशान किशन का माकूल जवाब, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले जता दिए इरादे

दोनों टीमें शानदार फॉर्म में

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान ने अब तक 2 मैच खेले हैं. भारत ने यूएसए और नामीबिया को हराया, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और यूएसए को हराया है. अंक तालिका ग्रुप A में भारत 4 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान भी 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है.

---विज्ञापन---

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 टी-20 मैच खेले गए हैं. भारत ने 13 मैच जीते हैं जबकि पाकिस्तान को 3 मैच में जीत मिली है.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup से बाहर ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे से हार के बाद सुपर 8 में पहुंचने की कितनी उम्मीद बाकी?

फॉर्मेटकुल मैचभारत जीतापाकिस्तान जीताटाई/कोई नतीजा नहीं
टेस्ट59091238 (ड्रॉ)
वनडे (ODI)136587305
T20I1613030
कुल211808843

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.

पाकिस्तान टीम: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

First published on: Feb 13, 2026 05:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.