IND A W vs UAE W: यूएएई ने भारत को 7 विकेट से हराया, पाकिस्तान से पहले टीम इंडिया की बढ़ गई टेंशन

IND A W vs UAE W Match Result: वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 13 फरवरी को भारतीय महिला A टीम और यूएई महिला टीम के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच को यूएई ने अपने नाम करते हुए भारतीय टीम को 7 विकेट से हरा दिया.

Cricket News - 2026-02-13T175623.456

IND A W vs UAE W Match Result: 13 फरवरी को भारतीय महिला A टीम और यूएई महीला टीम के बीच मुकाबला वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में खेला गया. यूएई ने भारतीय A टीम को 7 विकेट से हरा दिया. भारतीय टीम बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी फ्लॉप हो गई. भारत की ओर से अनुष्का शर्मा को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी प्रभावित नहीं कर सका. वहीं, यूएई ने 7 विकेट से मुकाबला जीतकर अपने कारवां को आगे बढ़ाया. भारतीय महिला टीम अब अपना आगामी मैच 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी.

विज्ञापन

इंडिया A ने बनाए थे 130 रन

भारतीय महिला ए टीम की ओर से हुमैरा काजी ने 3 गेंदों में 3 रन बनाए, जबकि दिनेश वृंदा ने 13 गेंदों में 16 रन बनाए. इसके अलावा तेजल हसबनीस ने 3 गेंदों में 1 रन बनाए. वहीं, अनुष्का शर्मा ने 45 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली थी. वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनी. इसके अलावा राधा यादव ने 10 गेंदों में 7 रन पनाए. वहीं, अंत में तनुजा कंवर ने 25 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली है. 20 ओवर में भारतीय महिला टीम 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

समाइरा धर्निधर्का ने यूएई की ओर से शानदार प्रदर्शन किया और 3 विकेट अपनी ओजा में डाले. इसके अलावा वैष्णवे महेश ने 2 और ईशा ओक्षा ने 2 विकेट लिए.

विज्ञापन

यूएई ने हासिल किया लक्ष्य

131 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की सलामी बल्लेबाज और कप्तान ईशा ओजा ने शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने नाबाद 61 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली थी. जबकि तीर्थ सतीश ने 16 गेंदों में 10 रन बनाए. वहीं, समाइरा धर्निधर्का ने 31 गेंदों में 34 रन बनाए. भारत की ओर से राधा यादव ने 1 और प्रेमा रावत ने 1 विकेट लिए. यूएई ने 19.2 ओवर में 131/3 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ