IND vs PAK: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान मुकाबला? यहां जानें पूरी डिटेल्स
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भिड़ंत होने वाली है. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं. आइए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार 15 फरवरी को आमने सामने होंगे. मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाएगा. दोनों टीमें महामुकाबले के लिए तैयारी कर रही हैं. इससे पहले भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल में भिड़े थे. ऐसे में आइए जानते हैं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स.
विज्ञापन
कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला भारतीय समयानुसार 7:30 बजे शाम में शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा. मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियस्टार पर होगी. इसके अलावा फ्री में मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान ने अब तक 2 मैच खेले हैं. भारत ने यूएसए और नामीबिया को हराया, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और यूएसए को हराया है. अंक तालिका ग्रुप A में भारत 4 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान भी 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है.
विज्ञापन
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 टी-20 मैच खेले गए हैं. भारत ने 13 मैच जीते हैं जबकि पाकिस्तान को 3 मैच में जीत मिली है.