WWE का सबसे खूंखार रेसलर, जिंदा कीड़े और केचुए खाकर मचाता था उत्पात, नाम सुनते ही कांपने लगते थे फैंस

WWE में रेसलर्स को अपने कैरेक्टर के हिसाब से काम करना होता है. कंपनी में एक ऐसा स्टार भी रहा था जिसे देखकर लोग डर जाते थे. 2005 से 2009 तक उन्होंने जबरदस्त एक्शन दिखाया. आइए आपको बताते हैं कि वो अपनी एंट्री के वक्त क्या करते थे.

WWE

WWE रेसलर की एंट्रेस थी सबसे अलग

WWE Legend: WWE का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. कंपनी में हमेशा अनेक तरह की स्टोरीलाइन चलती हैं. इनके हिसाब से रेसलर्स को अपने कैरेक्टर को निभाना होता है. कई रेसलर्स ऐसे भी हैं जिनकी अजीबोगरीब हरकतों से फैंस को डर लग जाता है. WWE में एक ऐसे ही रेसलर रहे हैं जिनका नाम सुनते ही फैंस की रूह कांप जाती थी. इतना ही नहीं उनके विरोधियों की भी हालत खराब हो जाती थी. इसकी बहुत ही खास वजह थी. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

WWE का अनोखा रेसलर

आप सभी ने बूगीमैन का नाम सुना होगा. उनकी एंट्री और एक्शन बहुत ही खतरनाक था. वो अपने साथ थैले में जिंदा कीड़े और केचुए लाते थे. एंट्री के वक्त वो कीड़े और केचुए हाथ में पकड़कर खाते थे. कई लोगों को तो उन्हें देखकर घिन आ जाती थी. इतना ही नहीं वो अपने विरोधियों को भी कीड़े खिलाते थे. WWE दिग्गज बुकर टी और उनकी पत्नी की तो बूगीमैन ने बहुत हालत खराब की थी. फैंस भी बूगीमैन को देखकर डर जाते थे. कई रेसलर्स ऐसे भी थे जिन्होंने उनसे फाइट करने से ही मना कर दिया था. बूगीमैन ने अपने अलग अंदाज से नई पहचान बनाई. उनसे जैसी हरकत कंपनी के इतिहास में आजतक किसी ने नहीं की. उनका हॉरर थीम वाला किरदार सबसे अलग था. उनके फेस पर लाल रंग का पेंट लगा होता था. एक छड़ी और धुंआ उगलती घड़ी के साथ वो आते थे. वो अपने सिर पर घड़ी को तोड़ देते थे.

विज्ञापन

WWE में कैसा रहा बूगीमैन का करियर?

बूगीमैन ने 2005 से 2008 तक WWE में एक्टिव होकर काम किया. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी. बूगीमैन का असली नाम मार्टिन राइट है. WWE के साथ बूगीमैन अभी भी लैजेंड कॉन्ट्रैक्ट पर हैं. इसके अलावा वो इंस्ट्रक्टर के तौर पर भी काम करते हैं. बूगीमैन रिंग में एक्शन के मामले में ज्यादा खास नहीं कर पाए. उन्होंने अपने कैरेक्टर से ही सभी को डराया. रेसलमेनिया 22 में बूगीमैन ने जरूर बुकर टी को हराया था. बूगीमैन अभी भी बड़े मौकों पर कभी-कभी WWE में नज़र आ जाते हैं. 2009 में WWE से जाने के बाद बूगीमैन ने इंडिपेंडेंट सर्किट में भी काम किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ