---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: अभिषेक की एंट्री, अर्शदीप बैठेंगे बाहर? महामुकाबले में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs PAK Playing 11: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अपने विजय रथ को पड़ोसी मुल्क के खिलाफ भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

---विज्ञापन---

IND vs PAK Playing 11: स्टेज सज चुका है. रोमांच की हदें एक बार फिर पार होने वाली हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के जिस मुकाबले का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था वो अब बस महज दो रात दूर है. 15 फरवरी की शाम कोलंबो के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया पड़ोसी मुल्क के खिलाफ अपने धांसू रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, बायकॉट के नाम पर पहले ही काफी बेइज्जत हो चुका पाकिस्तान इस मैच में दमदार प्रदर्शन करना चाहेगा.

---विज्ञापन---

अभिषेक की होगी वापसी?

भारतीय टीम के लिहाज से अच्छी खबर यह है कि अभिषेक शर्मा की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक टीम इंडिया के साथ कोलंबो रवाना हुए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. अभिषेक अगर पूरी तरह से फिट होते हैं, तो संजू सैमसन को उनके लिए प्लेइंग 11 में जगह बनानी होगी. ईशान के साथ अभिषेक पाकिस्तान के बॉलर्स की खबर लेते हुए नजर आएंगे. नंबर तीन की जिम्मेदारी तिलक वर्मा संभालेंगे, तो कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे.

हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह के कंधों पर अंतिम ओवरों में पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाने की जिम्मेदारी होगी. हार्दिक ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 52 रन ठोक डाले थे. अक्षर पटेल भी बल्ले से अहम योगदान देते हुए नजर आएंगे.

---विज्ञापन---

गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच को देखते हुए भारतीय टीम अर्शदीप सिंह की जगह पर कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है. वहीं, शिवम दुबे की जगह पर टीम मैनेजमेंट वॉशिंगटन सुंदर को भी आजमाने का फैसला कर सकती है. बुमराह इकलौते तेज गेंदबाज के रूप में खेल सकते हैं और उनका साथ हार्दिक पांड्या निभाते हुए दिख सकते हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे/वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 13, 2026 06:30 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola