हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानिए कैसा रहेगा दुबई के मौसम का हाल

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में दुबई के मौसम का हाल कैसा रहेगा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

India vs Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 23 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच दुबई में खेला जाना है। भारत ने पिछले मैच में बांग्लादेश को हराया था, जबकि पाकिस्तान को पिछले मैच में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के लिए ये मैच करो या मरो का होने वाला है। क्योंकि इस मैच को हारते ही पाकिस्तान लगभग चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाएगी। हालांकि दुबई में मौसम का हाल कैसा रहेगा। आइए जानते हैं।

कैसा रहेगा मौसम?

एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार 23 फरवरी को दुबई के मौसम का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने वाला है। हालांकि रात में तापमान 23 डिग्री रहेगा। दिन में ज्यादातर धूप खिली रहेगी और मौसम बहुत गर्म रहेगा। हवा उत्तर पूर्व से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है। बारिश की संभावना दिन में 1 प्रतिशत है, जबकि रात में बारिश की संभावना 2 प्रतिशत है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश, मैच का मजा किरकिरा नहीं करेगी।

पिच पर एक नजर

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इस मैच में फिरकी गेंदबाजों के अलावा तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी। मोहम्मद शमी को 5 सफलता मिली थी, जबकि फिरकी गेंदबाजों को भी पिच से काफी मदद मिल रही थी। बल्लेबाजों को फिरकी गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते हुए देखा गया था। हालांकि दूसरी ओर पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पहली बार इस मैदान पर खेलने के लिए उतरेगी।

विज्ञापन

भारतीय टीम का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

पाकिस्तान का स्क्वाड

बाबर आजम, इमाम उल हक, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैय्यब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (कप्तान), उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola