हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: '91 नंबर' भारत के लिए साबित हुआ 'अशुभ', रोमांचक है इसके पीछे की कहानी

India vs New Zealand 3rd Test: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए ’91 नंबर’ अशुभ साबित हुआ है।

विज्ञापन
Team India

India vs New Zealand 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की सीरीज को कीवी टीम ने 3-0 से अपने नाम कर लिया है। ये पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने भारत में आकर टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में हराया हो। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया के नाम अब ये शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इतना ही नहीं टीम इंडिया के लिए इस सीरीज में 91 नंबर अशुभ साबित होता हुआ दिखाई दिया। टीम इंडिया की हार में 91 नंबर क्यों अशुभ रहा चलिए हम आपको बताते हैं।

1. रोहित शर्मा पूरी सीरीज में बनाए 91 रन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस पूरी सीरीज में फ्लॉप साबित हुए हैं। तीनों मैच में रोहित शर्मा रन बनाने के लिए तरसते दिखे। रोहित की खराब फॉर्म टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह रही है। मुंबई टेस्ट की पहली पारी में रोहित ने 18 और दूसरी पारी में 11 रन बनाए। वहीं अगर पूरी सीरीज की बात करे तो रोहित के बल्ले से महज 91 रन ही निकले।

ये भी पढ़ें:- सिर्फ 4 महीने में गौतम गंभीर के नाम दर्ज हुए 3 शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित के साथ फ्लॉप हुई जोड़ी

विज्ञापन

2. पहले टेस्ट में ड्वेन कॉन्वे ने बनाए थे 91 रन

न्यूजीलैंड टीम इस सीरीज में भारत से एक कदम आगे दिखी। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग में कीवी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजी ड्वेन कॉन्वे ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 91 रनों की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: वानखेड़े की पिच पर छिड़ा बवाल, पूर्व दिग्गज ने रोहित-गंभीर को लगाई लताड़

विज्ञापन

3. 91 साल बाद टीम इंडिया का व्हाइट वॉश

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। ये न्यूजीलैंड के लिए एक ऐतिहासिक जीत है। वहीं टीम इंडिया को भारत में 91 साल के बाद टेस्ट सीरीज में व्हाइट वॉश का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: क्या मुंबई टेस्ट मैच में ऋषभ पंत को दिया गया था गलत आउट? रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola