IND vs NZ: क्या मुंबई टेस्ट मैच में ऋषभ पंत को दिया गया था गलत आउट? रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट मैच में ऋषभ पंत के आउट होने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए थे।

ind vs - 2024-11-03T170453.797
विज्ञापन

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रनों से हरा दिया है। इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्यों मिला था, लेकिन टीम इंडिया सिर्फ 121 रन पर ही सिमट है थी। इस मैच में एक पल ऐसा आया था, जब लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को जीत सकती है। ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में उम्मीद जगाई थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और वो विवादित तरीके से आउट हो गए।

पंत के आउट होने पर हुआ विवादित

मुंबई टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतक लगाकर भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा था, लेकिन उन्हें तीसरे अंपायर द्वारा विवादास्पद निर्णय में बैट-पैड कैच आउट घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन

दरअसल, एजाज पटेल ने अपनी गेंद को फुल और ऑन ऑफ फेंका था। इस दौरान ऋषभ पंत ने अपने पैरों का प्रयोग करते हुए डिफेंड करने की कोशिश की थी। गेंद में रफ्तार ना होने की वजह से यह अंदरूनी किनारे के करीब से गुजरी और हवा में उछल गई। इसे कीवी कीपर टॉम ब्लंडेल ने पकड़ लिया था। कीवी टीम ने कैच की जोरदार अपील की थी।

 

विज्ञापन

ऑन फील्ड अंपायर ने इस अपील को नकार दिया था। इसके बाद कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम ने रिव्यू के लिए कॉल किया। अल्ट्राएज ने पंत के बल्ले के पैड से टकराने पर स्पाइक दिखा दिया। इसके अलावा गेंद के बल्ले के पास पहुंचने पर एक और स्पाइक नजर आया था। थर्ड अंपायर ने इसके बाद ऑन-फील्ड अंपायर का फैसला पलट दिया और कीवी टीम के पक्ष में फैसला दिया।

 

विज्ञापन

अंपायर के फैसले पर रोहित शर्मा ने कही ये बात

मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “अगर हम कुछ कहेंगे तो इसे सही तरह से नहीं लिया जाएगा। लेकिन अगर कोई निर्णायक साफ़ नहीं है तो ऑन फील्ड अंपायर के फैसले को बरकरार रखना चाहिए। ये निर्णय हमारे लिए बहुत ज्यादा अहम था।” रोहित शर्मा के इस स्टेटमेंट से साफ़ है कि रोहित शर्मा इस फैसले से खुश नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ