सिर्फ 4 महीने में गौतम गंभीर के नाम दर्ज हुए 3 शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित के साथ फ्लॉप हुई जोड़ी

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच बने हुए लगभग 4 महीने हुए हैं। इस छोटे से कार्यकाल में उनके नाम 3 अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन सबने देखा। पूरी सीरीज में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजी विभाग के आगे कमजोर दिखी। लगभग सभी भारतीय बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों के सामने सहजता के साथ बल्लेबाजी करते हुए नजर नहीं आए। टी-20 विश्व कप 2024 के बाद गौतम गंभीर को राहुल द्रविड़ की जगह पर टीम इंडिया का कोच बनाया गया था। लेकिन उनका कार्यकाल अब तक अच्छा नहीं रहा है। गौती की कोचिंग में भारतीय टीम के नाम 3 शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने 36 साल का सूखा किया खत्म

गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 साल पुराना जख्म ताजा हो गया। भारतीय टीम को 24 साल पहले यानी साल 2000 में घर पर व्हाइट वॉश का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम को 24 साल बाद एक बार फिर से घरेलू सरजमीं पर 3-0 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी। सीरीज के पहले ही मैच में न्यूजीलैंड ने अपना 36 साल बाद सूखा खत्म किया। न्यूजीलैंड 36 साल बाद भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ टेस्ट मैच जीतने में सफल रही। इससे पहले कीवी टीम ने साल 1988 में भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैच भारत को हराया था।

विज्ञापन

12 साल बाद घरेलू टेस्ट सीरीज में हार

जब भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के कंधो पर थी, तब कोई भी देश घरेलू सरजमीं पर भारत को टेस्ट सीरीज नहीं हरा पाया था। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया घर पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी। भारत ने साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ एमएस धोनी की अगुवाई में सीरीज गंवाई थी। हालांकि अब 12 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को शर्मनाक अंदाज में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

दो दशक बाद श्रीलंका से वनडे सीरीज में हार

गौतम गंभीर जब भारतीय टीम के नए हेड कोच बने थे, तब उन्होंने पहली बार श्रीलंका का दौरा किया था। हालांकि भारतीय टीम को वनडे सीरीज गंवानी पड़ी थी। श्रीलंका ने इससे पहले साल 1996 में भारत को वनडे सीरीज हराया था। लेकिन लगभग दो दशक बाद मेन इन ब्लू को चौंकाने वाली हार मिली। गंभीर को कोच बने हुए लगभग 4 महीने हुए हैं। इस छोटे से कार्यकाल में ही उनके नाम 3 अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ