India vs England 5th Test Match Rohit Sharma May miss Practice Session know Reason
विज्ञापन

IND vs ENG: 5वें टेस्ट से पहले रोहित शर्मा पर बड़ा अपडेट, मिस कर सकते हैं प्रैक्टिस सेशन! क्या है कारण?

Rohit Sharma May Miss Practice Session: धर्मशाला टेस्ट से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें आ रही हैं कि रोहित शर्मा प्रैक्टिस सेशन मिस कर सकते हैं। इस खबर ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। चलिए आपको बताते हैं क्या है इसका कारण

Rohit Sharma May Miss Practice Session: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच 7 मार्च से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम स्टेडियम पहुंच चुकी है और प्रैक्टिस सेशन में भाग लेने वाली है। भारत के सभी खिलाड़ी दोपहर 12:30 बजे प्रैक्टिस सेशन के लिए आएंगे। इस बीच भारत के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। खबर आ रही है कि रोहित शर्मा आज का प्रैक्टिस सेशन मिस कर सकते हैं। इस खबर ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। जानें रोहित क्यों मिस कर सकते हैं आज का प्रैक्टिस सेशन।

विज्ञापन

रोहित शर्मा क्यों मिस कर सकते हैं प्रैक्टिस

धर्मशाला टेस्ट से पहले भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी तो प्रैक्टिस सेशन के लिए पहुंच गए हैं, लेकिन रोहित शर्मा प्रैक्टिस मिस कर सकते हैं। इसको लेकर फैंस के मन में कई रह के सवाल उठ रहे हैं। फैंस को इस बात की भी टेंशन हो रही है, रोहित शर्मा ठीक तो हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ खेल महाकुंभ का उद्घाटन करने के लिए हेलीकॉप्टर से बिलासपुर जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस समारोह में केंद्रीय मंत्री और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर भी शामिल हो सकते हैं। इसी कारण से रोहित शर्मा प्रैक्टिस सेशन मिस कर सकते हैं। इसलिए फैंस को घबराने की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा कप्तानी में दिखा रहे जलवा

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। सीरीज का पहला मुकाबला भले ही इंग्लैंड के नाम रहा था, लेकिन फिर भारतीय टीम ने वापसी की और लगातार 3 मुकाबले अपने नाम कर लिए हैं। भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज अपने नाम कर इस रिकॉर्ड को बरकरार रख लिया है। अब फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि भारत सीरीज के आखिरी मुकाबले को भी अपनी झोली में डाल ले। अगर भारत अगले मैच को अपने नाम करने में कामयाब रहता है, तो इससे भारत 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ