IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में होगा नया कारनामा, 2 दिन के अंदर ये खिलाड़ी खेलेंगे अपना-अपना 100वां टेस्ट

India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच को दौरान 2 दिन के अंदर 4 खिलाड़ी अपना-अपना 100वां इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेलेंगे। जिसमें दो खिलाड़ी एक ही टीम के तो वहीं दो खिलाड़ी अलग-अलग टीम के हैं।

India vs England 5th Test four players to play 100th test match ravichandran ashwin

India vs England 5th Test four players to play 100th test match ravichandran ashwin Image Credit: Social Media

India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस सीरीज में दो खिलाड़ी अपना-अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। तो वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच भी दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसके दूसरे मैच में दो खिलाड़ी और अपना-अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार होने वाला है जब 2 दिनों के अंदर 4 खिलाड़ी अपना-अपना 100वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे।

विज्ञापन

IND vs ENG मैच में अश्विन और बेयरस्टो

भारत और इंग्लैंड के बीच 7 मार्च से धर्मशाला में सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही इस सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। वहीं इस मैच को जीतकर भारतीय टीम 4-1 से सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। अब इस सीरीज के पांचवे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के तरफ से स्टार स्पिन गेंदबाज आर अश्विन अपना 100वां इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेलने वाले हैं।

विज्ञापन

अश्विन भारत की तरफ से 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले 14वें खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं इंग्लैंड की तरफ से पांचवें टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो अपना 100वां इंटरनेशनल मैच खेलने वाले हैं। बेयरस्टो इंग्लैंड की तरफ से 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले 17वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

विज्ञापन

NZ vs AUS मैच में केन विलियमसन और टिम साउदी

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 8 मार्च से खेला जाएगा। इस मैच में न्यूजीलैंड टीम के दो खिलाड़ी केन विलियमसन और टिम साउदी भी अपना-अपना 100वां इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। बता दें, इस सीरीज का पहला मैच हारकर न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से पीछे चल रही है। दूसरा मैच जीतकर कीवी टीम सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ