---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND W vs AUS W: पर्थ टेस्ट में दूसरे दिन ही हार की कगार पर पहुंची टीम इंडिया, हरमनप्रीत-मंधाना फिर हुईं फ्लॉप

IND W vs AUS W Test: पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ही भारतीय टीम हार की कगार पर पहुंच गई है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 105 रन बना लिए हैं, लेकिन 6 विकेट गिर गए हैं. भारत को पारी की हार से बचने के लिए अब भी 20 रन और बनाने हैं.

---खबर नीचे जारी है---

India W vs Australia W Test Day 2 Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच पर्थ के मैदान पर खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. स्टंप्स होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं और हार की कगार पर पहुंच गई है. मैच के दूसरे दिन एनाबेल सदरलैंड के शानदार शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के 198 रनों के जवाब में पहली पारी में 323 रन बनाए.

इसके बाद भारत की दूसरी पारी शुरुआत में ही लड़लड़ा गई और जल्द ही 6 विकेट गंवा दिए. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर सकीं. इस टेस्ट में भारत को पारी की हार से बचने के लिए अभी भी 20 रन और बनाने होंगे.

---खबर नीचे जारी है---

एनाबेल सदरलैंड ने जड़ा शानदार शतक

पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला. दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 96/3 से खेलना शुरू किया. इसके बाद एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और चौथे विकेट के लिए 128 रन की शानदार साझेदारी की, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच में वापसी कर ली. पेरी ने 76 रन बनाए, जबकि सदरलैंड ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाते हुए 129 रन की बड़ी पारी खेली.

हालांकि, सदरलैंड और पेर के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई. ऑस्ट्रेलिया ने 240 रन पर 5वां विकेट गंवाया था, लेकिन इसके बाद 93 रन के अंदर ही पूरी टीम ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 323 रन बनाए. वहीं, भारत की ओर से सायली सतघरे ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि स्नेह राणा और शेफाली वर्मा ने 1-1 विकेट झटके.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 के फाइनल के लिए ICC की खास तैयारी, मैच से पहले ये 3 सितारे बिखेरेंगे जलवा

हार की कगार पर पहुंची टीम इंडिया

वहीं, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही दो ओवर में स्मृति मंधाना (2) और शेफाली वर्मा (5) सस्ते में आउट हो गईं. इसके बाद पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाली जेमिमा रोड्रिग्स भी इस बार कुछ खास नहीं कर सकीं और 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर भी सिर्फ 11 रन ही बना सकीं. दीप्ति शर्मा (9) और ऋचा घोष (0) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाईं.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से लूसी हैमिल्टन ने 3 विकेट और एनाबेल सदरलैंड ने 2 विकेट चटकाए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 105/6 है. फिलहाल, प्रतिका रावल और स्नेह राणा क्रीज पर टिकी हुई हैं. प्रतिका एक छोर संभालकर खेल रही हैं और 43 रन बनाकर नाबाद हैं. अब अगर भारत को पारी की हार से बचना है, तो तीसरे दिन कम से कम 20 रन और बनाने होंगे.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: फाइनल मुकाबले को लेकर शोएब अख्तर ने की बड़ी भविष्यवाणी, भारतीय फैंस को सुनकर आएगा गुस्सा!

First published on: Mar 07, 2026 08:03 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola