IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में टूटेगा 24 साल पुराना रिकॉर्ड! नए खिलाड़ी की एंट्री से होगा कारनामा

Inida vs England 5th Test: धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया एक 24 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन एक बार फिर से बदल सकती है। पांचवें टेस्ट में एक खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए अपने टेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू कर सकता है।

Inida vs England 5th Test

Inida vs England 5th Test

विज्ञापन

Inida vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी और पांचवां मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में एक 24 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर है। हालांकि ऐसा तभी मुमकिन है जब धर्मशाला टेस्ट में एक और नए खिलाड़ी का डेब्यू हो। दरअसल भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। अभी तक सीरीज के तीन मैच जीतकर टीम इंडिया 3-1 से आगे है। अब सीरीज का आखिरी मैच जीतकर भारतीय टीम 4-1 से सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।

क्या है 24 साल पुराना रिकॉर्ड?

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मशाला टेस्ट में रजत पाटीदार को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। जिससे देवदत्त पडिक्कल को टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। दरअसल इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अभी तक टीम इंडिया के 4 खिलाड़ी डेब्यू कर चुके हैं। जिसमें सरफराज खान, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल और आकाश दीप शामिल हैं। ऐसे में अगर धर्मशाला टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल भी टीम इंडिया के डेब्यू करते हैं तो इस सीरीज में पडिक्कल भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके साथ ही 24 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।

विज्ञापन

इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2000 में खेली गई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से चार खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था। जिसमें मुरली कार्तिक, मोहम्मद कैफ, वसीम जाफर और निखिल चोपड़ा ने टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।

डेब्यू खिलाड़ियों का दिखा जलवा

इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। हालांकि रजत पाटीदार को छोड़ दे तो सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और आकाश दीप ने सीरीज में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। सरफराज खान ने अपने पहले ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए थे।

विज्ञापन

इसके बाद ध्रुव जुरेल ने भी चौथे टेस्ट मैच में काफी शानदार प्रदर्शन किया था और उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं आकाश दीप ने भी अपने डेब्यू टेस्ट में 3 विकेट हासिल किए थे। अब अगर देवदत्त आखिरी टेस्ट में डेब्यू करते हैं तो उनसे भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ