India vs England 5th Test: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। ये सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गई है। सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में 2 दिन का खेल खत्म हो चुका है। टीम इंडिया के पास फिलहाल 52 रनों की बढ़त हो गई है। वहीं मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के दिग्गज के सुनील गावस्कर का एक 46 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने से बच गया, केएल राहुल इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब आ गए थे, लेकिन तोड़ नहीं पाए।
नहीं टूट सका गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड
दरअसल सुनील गावस्कर के नाम टीम इंडिया की तरफ से एक टेस्ट सीरीज में बतौर सलामी बल्लेबाजी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। जिसको इस सीरीज केएल राहुल तोड़ सकते थे, लेकिन ओवल टेस्ट में राहुल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वे दोनों पारियों में सस्ते में आउट हो गए।
ओवल टेस्ट की पहली पारी में राहुल ने 14 और दूसरी पारी में महज 7 रन बनाए और वे महान सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 10 रनों से चूक गए। सुनील गावस्कर ने साल 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बतौर भारतीय सलामी बल्लेबाज 542 रन बनाए थे। जबकि केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में 532 रन बनाए हैं।
दूसरे दिन टीम इंडिया को लगे 2 बड़े झटके
दूसरे दिन टीम इंडिया को केएल राहुल और साईं सुदर्शन के रूप में 2 बड़े झटके लगे। केएल राहुल 7 और साईं सुदर्शन 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। फिलहाल जायसवाल 51 और आकाश दीप 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 52 रनों की बढ़त बना ली थी।
ये भी पढ़ें:-IND vs ENG: LIVE मैच में अंपायर से क्यों भिड़ गए केएल राहुल? अब सामने आ गई असली वजह
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
5 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
6 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
6 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
8 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
8 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
9 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
9 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines