India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच अब टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है। सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 रनों से हराकर इसको 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। इस मैच में बेन स्टोक्स इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। दरअसल चौथे टेस्ट मैच में स्टोक्स चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उनको ओवल टेस्ट से बाहर रहना पड़ा। इंग्लैंड के लिए कही न कही बड़ा झटका था, क्योंकि इस सीरीज में स्टोक्स का प्रदर्शन कमाल का रहा है। वहीं मैच में मिली हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान काफी निराश दिखे।
मैच के बाद क्या बोले बेन स्टोक्स?
ओवल टेस्ट के बाद बेन स्टोक्स ने बताया “यह हमेशा कठिन होता है जब आप खेल में हिस्सा नहीं ले सकते। एकबार फिर से पांचवें दिन तक कड़ा मुकाबला चला। दोनों टीमों ने इस सीरीज में काफी ऊर्जा दिखाई है। जिसका हिस्सा बनना काफी शानदार रहा है, हालांकि मैं निराश हूं क्योंकि हम लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए।”
आगे उन्होंने कहा “इस सीरीज में जिस तरह से हमारे खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया मुझे उसपर गर्व है। जाहिर तौर पर अगर हम सीरीज जीतकर आते तो और अच्छा लगता, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।”
पांचवें दिन इंग्लैंड को मिली हार
इस मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 374 रनों का टारगेट था, लेकिन इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में पांचवें दिन 367 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में हैरी ब्रूक और जो रूट ने शानदार शतक लगाए थे, लेकिन वे अपनी टीम के जीत नहीं दिला सके। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने 5 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट दूसरी पारी में चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:-IND vs ENG: हारकर भी दिल जीत गए क्रिस वोक्स, टीम की लाज बचाने के लिए टूटे हाथ के साथ की बल्लेबाजी
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
21 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
24 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
1 hr agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines