IND vs ENG: लॉर्ड्स में जीतने के लिए गिल सेना को करने होंगे ये 5 काम, क्या साथ देंगे यह 2 फ्लॉप खिलाड़ी?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच जल्द ही शुरू होने वाला है। एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत के बाद अब लॉर्ड्स में भी गिल सेना जीतना चाहेंगी। इसके लिए उन्हें कुछ महत्वपूर्ण काम करने होंगे।

Shubman Gill, IND vs ENG

भारतीय टीम को करने होंगे ये काम (Image Credit: Instagram/Indiancricketteam)

विज्ञापन

IND vs ENG, 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। दोनों टीमें अभी श्रृंखला में एक-एक की बराबरी पर हैं। पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की, तो वहीं दूसरे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा। अब लॉर्ड्स में इंग्लिश और भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी। गिल एंड कंपनी को अगर जीत दर्ज करके इंग्लैंड को पटखनी देनी है, तो यह 5 बड़े काम जरूर करने होंगे।

1. जो रूट को करना होगा आउट

जो रूट का प्रदर्शन लॉर्ड्स के मैदान पर शानदार रहा है। उन्होंने अब तक यहां 22 मैच खेले हैं और 2022 रन बनाए हैं। उनका लॉर्ड्स में 54.64 का औसत है। लंदन में स्थित इस स्टेडियम में रूट ने अब तक 7 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। रूट लॉर्ड्स की पिच को अच्छे से जानते हैं। इसी वजह से भारतीय टीम को उन्हें आउट करने का प्रयास करना होगा। अगर रूट पिच पर टिक गए, तो भारतीय टीम के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Joe Root (@root66)

2. पहली पारी में बनाना होगा बड़ा स्कोर

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 587 रन बनाए थे। शुरुआत गिल एंड कंपनी के लिए अच्छी रही और इसी वजह से वो इंग्लिश टीम पर दबाव बनाने में सफल हुए। भारत की पहली पारी के बदौलत टीम ने अंत में जीत दर्ज कर ली। लॉर्ड्स के मैदान पर अगर भारत को इंग्लैंड को रोकना है और जीत दर्ज करनी है, तो पहली पारी में संभलकर बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे।

3. भारतीय स्पिनर्स को झटकने होंगे विकेट

भारत की स्पिन गेंदबाजी का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अब तक कुछ खास नहीं रहा है। पहले मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने सिर्फ एक विकेट झटका था, वहीं एजबेस्टन में हुए दूसरे मैच में जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। दो मुकाबलों में स्पिन गेंदबाजी ने मात्र 3 विकेट ही झटके हैं। भारतीय स्पिनर्स को लॉर्ड्स में योगदान देना होगा और कुछ विकेट झटकने होंगे। यह काम भारत की जीत की राह को आसान कर सकता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Washington Sundar (@washisundar555)

4. जेमी स्मिथ का निकालना होगा तोड़

इंग्लैंड के जेमी स्मिथ का प्रदर्शन भारत के खिलाफ इस श्रृंखला में बेहतरीन रहा है। उन्होंने दो मैचों में 356 रन बनाए हैं। इसी बीच उनकी औसत 176 की है। स्मिथ को रोक पाना भारतीय टीम के लिए मुश्किल होगा। गिल एंड कंपनी को उनका तोड़ निकालना होगा। अगर स्मिथ को जल्दी आउट कर दिया, तो भारत के लिए लॉर्ड्स टेस्ट को जीतना थोड़ा आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

5. नीतीश कुमार रेड्डी और करुण नायर को करना होगा प्रदर्शन

करुण नायर ने काफी सालों बाद भारतीय टीम में वापसी की है लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। करुण ने दो मैचों में सिर्फ 77 रन बनाए हैं। वो बुरी तरह से फ्लॉप हो रहे हैं। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी को एजबेस्टन में हुए टेस्ट मैच में जगह दी गई लेकिन वो भी फ्लॉप रहे। उन्होंने दोनों पारियों में एक-एक रन बनाए। भारत को अगर लॉर्ड्स में जीत दर्ज करनी है, तो फिर करुण और नीतीश, दोनों को जिम्मेदारी से खेलना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ