Live Updates
भारत ने 15 रनों से जीता मुकाबला
भारत ने 15 रनों से मुकाबला जीतकर सीरीज में कब्जा जमाया। 19.4 ओवर में अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड को 10वां झटका दिया। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 166 रन ही बना सकी। भारत की ओर से शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवि बिश्नोई और हर्षित राणा के अलावा अर्शदीप सिंह जीत के हीरो रहे।
जीत की कागार पर टीम इंडिया
हर्षित राणा ने 19.6 ओवर में इंग्लैंड को 9वां झटका दिया। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 6 गेंदों में 19 रन चाहिए।
बिश्नोई को मिली तीसरी सफलता
बिश्नोई ने भारत को 8वीं सफलता दिलाई। उन्होंने जोफ्रा आर्चर को 16.5 ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया। आर्चर ने 2 गेंदों में 0 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 17 ओवर के बाद 146/8 है।
हर्षित राणा ने दिलाई सातवीं सफलता
हर्षित राणा ने अपने 3 ओवर के स्पेल में कमाल कर दिया। उन्होंने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन और जैकेब बैथल का अहम विकेट निकाला।
तूफान पारी खेलकर ब्रूक हुए आउट
ब्रूक 26 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। वह 14.3 ओवर में टीम का साथ छोड़कर पवेलियन लौट गए। हर्षित राणा ने उन्हें चलता किया। वहीं ब्रायडन कार्स को भी चक्रवर्ती ने 14.5 ओवर में चलता किया। उन्होंने 0 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 14.5 ओवर में 129/6 है।
लियाम लिविंगस्टोन लौटे पवेलियन
11.2 ओवर में हर्षित राणा ने बड़ी मछली जाल में फंसाई। उन्होंने लिविंगस्टोन को आउट किया। उन्होंने 13 गेंदों में 9 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 11.2 ओवर के बाद 95/4 है।
96 रनों की जरूरत
इंग्लैंड 10 ओवर में 86/3 रन बना चुकी है। उसे जीत के लिए 60 गेंदों में 96 रन बनाने हैं। लियाम लिविंगस्टोन 8 और हैरी ब्रूक 12 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
कप्तान लौटा पवेलियन
रवि बिश्नोई ने भारत की वापसी करा दी। उन्होंने कप्तान जोस बटलर को चलता किया। बटलर 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड का स्कोर 7.3 ओवर में 67/3 रन है।
साल्ट भी हुए आउट
6.5 ओवर में साल्ट भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 21 गेंदों में 23 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 7 ओवर के बाद 65/2 है। क्रीज पर बटलर और ब्रूक बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारत को मिली पहली सफलता
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम को पहला झटका लग चुका है। 6वें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन डकेट 19 गेंदों में 39 रन बनाकर चलते बने।
बेन डकेट और फीलिप साल्ट ने दिलाई मजबूत शुरुआत
4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 37/0 है। डकेट 11 गेंदों नें 14 रन पर नाबाद हैं। जबकि बेन डकेट ने 12 गेंदों में 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 145 रन चाहिए।
इंग्लैंड को मिला 182 रनों का लक्ष्य
20 ओवर के बाद भारत ने 181/9 रन बनाए हैं। दुबे ने 34 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली, जबकि हार्दिक ने 30 गेंदों में 53 रन बनाए।
अक्षर और अर्शदीप लौटे पवेलियन
19.2 ओवर में अक्षर पटेल, जबकि अर्शदीप 19.3 ओवर में पवेलियन लौट गए। अक्षर ने 4 गेंदों में 5 और अर्शदीप 1 गेंदों में 0 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 180/8 है।
हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन
18वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत ने 166/6 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या को खो दिया। उन्होंने 30 गेंदों में 53 रन बनाए हैं।
भारत ने पार किया 150 रन
17.1 ओवर में भारतीय टीम 158/5 रन बना चुकी है। हार्दिक ने 27 गेंदों में 50 रन पूरे किए।
दुबे और हार्दिक ने मचाया तहलका
17 ओवर के बाद हार्दिक पांड्या 24 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि शिवम दुबे 25 गेंदों में 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 17 ओवर में 146/5 है।
एक सीरीज में भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक T20I डक
2 : रोहित शर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (2022)
2 : रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान (2024)
2* : सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड (2025)
शिवम दुबे का धमाकेदार प्रदर्शन
सीरीज का पहला मैच खेल रहे शिवम दुबे शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 14 ओवर तक 19 गेंदों में 31 रन बना लिए हैं। भारत का स्कोर 14 ओवर में 110/5 है।
रिंकू सिंह हुए आउट
10.4 ओवर में ब्रायडन कार्स ने रिंकू सिंह को आउट किया। रिंकू, 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 गेंदों में 30 रन बनाने में सफल रहे। उनके आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए हैं। भारत का स्कोर 11 ओवर में 79/5 है।
इस सीरीज में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन
रन - गेंदें
79 (34)
12 (6)
24 (14)
29 (19)
अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन
अभिषेक शर्मा 19 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 7.2 ओवर में टीम का साथ छोड़ दिया। भारत का स्कोर 57/4 है। क्रीज पर शिवम दुबे बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।
रिंकू और शर्मा ने पारी संभाली
दूसरे ओवर में भारतीय टीम का लगातार 3 विकेट गिर गया था। हालांकि इसके बाद रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा ने पारी को संभाल लिया। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 47/3 है। रिंकू 13 गेंदों में 20 और अभिषेक 15 गेंदों में 24 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
इस सीरीज में तेज गेंदबाजों की शॉर्ट गेंदों पर सैमसन का आंकड़ा
4- पारियां
23- गेंदें
19 -रन
4 -आउट
औसत- 4.75
स्ट्राइक रेट- 82.60
दूसरे ओवर में भारतीय टीम का बंटाधार
दूसरे ओवर में भारतीय टीम के 3 विकेट गिर गए। साकिब महमूद ने 3 भारतीय स्टार बल्लेबाजों को आउट किया। तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन चलते बने। सैमसन 1 रन जबकि तिलक और सूर्या बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद 12/3 है। क्रीज पर रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
इंग्लैंड ने किए 2 बदलाव
वहीं इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं। मार्क वुड की जगह साकिब महमूद को मौका दिया गया है। इसके अलावा जेमी स्मिथ की जगह पर जैकब बेथेल को मौका मिला है।
3 भारतीय खिलाड़ी हुए बाहर
चौथे मैच के लिए भारतीय टीम में 3 बदलाव हुए हैं। मोहम्मद शमी, ध्रुव जुरेल वाशिंगटन सुंदर का पत्ता साफ हो गया है। उनकी जगह पर अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और रिंकू सिंह को शामिल किया गया है।
पुणे में भारतीय टीम का टी-20 रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने पुणे के मैदान में अब तक दो टी-20 मैच खेला है। जिसमें भारत ने 2 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती
सूर्या कर सकते हैं बदलाव
माना जा रहा है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। अर्शदीप सिंह और रिंकू सिंह की वापसी हो सकती है।
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 31 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। चौथा टी-20 जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज पर 3-1 से अपना कब्जा जमाया। भारत ने चौथे मैच में शानदार बल्लेबाजी की और बाद में गेंदबाजों ने धमाका करते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की।
चौथे मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स आप नीचे पढ़ सकते हैं…
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
2 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
2 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
4 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
4 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
5 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
6 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines