हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: शुभमन गिल ने पहले दिन रच दिया इतिहास, विराट-सचिन भी नहीं कर पाए ये कारनामा

दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। इसके साथ ही गिल इंग्लैंड की धरती पर अलग-अलग टेस्ट मैच के पहले ही दिन शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन
शुभमन गिल

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने एकबार फिर से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद पहले दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी शानदार रही। कप्तान गिल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। ये इस सीरीज का गिल का दूसरा शतक है। शतक लगाने के साथ ही शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया, उन्होंने वो कारनामा करके दिखाया है जो टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी नहीं कर पाए थे।

पहले दिन शतक लगाकर गिल ने रचा इतिहास

दूसरे टेस्ट के पहले दिन शुभमन गिल ने शुरुआत में थोड़ा समय जरूर लिया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने अच्छे शॉट लगाते हुए पारी को न सिर्फ आगे बढ़ाया बल्कि अपना शतक भी पूरा किया। इसके साथ ही शुभमन गिल अब इंग्लैंड की धरती पर दो अलग-अलग टेस्ट मैचों के पहले ही दिन शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड में ये कारनामा महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी नहीं कर पाए थे। साल 2025 का ये गिल का चौथा शतक है। इस साल उनके बल्ले से सभी फॉर्मेट में मिलाकर 4 शतक निकल चुके हैं, जिनमें से 2 इस सीरीज में ही आए हैं।

ऐसा रहा पहले दिन का खेल

पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 310 रन बना लिए थे। इस मैच में टीम इंडिया 3 बदलाव के साथ उतरी है। जसप्रीत बुमराह, साईं सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर एजबेस्ट टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। साईं सुदर्शन के बाहर होने के चलते नंबर-3 पर करुण नायर को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया, लेकिन एकबार फिर से करुण ने निराश किया। पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए करुण 31 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके अलावा केएल राहुल भी पहली पारी में कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर पाए और महज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे।

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल ने एकबार फिर से शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया, हालांकि वे शतक से चूक गए थे। पहले दिन जायसवाल 87 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। ऋषभ पंत भी पहले दिन 25 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस मैच के लिए नीतीश रेड्डी को भी प्लेइंग इलेवन में चुना गया है, लेकिन बल्लेबाजी में ये खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुआ। नीतीश पहले दिन महज 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। फिलहाल शुभमन गिल 114 और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पहले दिन क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शुभमन गिल को रास आ रही कप्तानी, लगातार दूसरे मैच में जड़ा शतक, दिग्गजों की लिस्ट में जुड़ा नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola