Live Updates
इंग्लैंड ने जीता मुकाबला
जो रूट ने 84 गेंदों में 53 और जेमी स्मिथ ने 55 गेंदों में 44 रन बनाकर जीत सुनिश्चित कर ली। भारत को पहला मैच हारना पड़ा। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे हो गई। 371 रनों का लक्ष्य इंग्लैंड ने 82 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया।
जीत की दहलीज पर इंग्लैंड
इंग्लैंड को जीत के लिए 42 रनों की दरकार है। 75.4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 333/5 है। जो रूट और जेमी स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारत को मिली पांचवीं सफलता
इंग्लैंड को पांचवां झटका बेन स्टोक्स के रूप में लगा है। वह 51 गेंदों में 33 रन बनाकर चलते बने। रवींद्र जडेजा ने उन्हें आउट किया। भारत का स्कोर 69 ओवर के बाद 306/5 है।
खेल हुआ शुरू
बारिश की वजह से अंपायर ने चाय का फैसला किया था। लेकिन अब बारिश रुक गई है। मैदान पर धूप है। खेल के शुरू कर दिया गया है। इंग्लैंड का स्कोर 59 ओवर के बाद 273/4 है।
लीड्स में शुरू हुई बारिश
लीड्स में बारिश शुरू हो गई है। इस वजह से अंपायरों ने खेल रोकने का फैसला किया। इंग्लैंड को जीत के लिए 102 रनों की दरकार है। जबकि भारत को जीत के लिए 6 विकेट की दरकार है। अंपायर ने बारिश की वजह से टी का फैसला कर दिया है। इंग्लैंड का स्कोर 58.3 ओवर के बाद 269/4 है।
ब्रूक गोल्डन डक पर हुए आउट
बेन डकेट के बाद हैरी ब्रूक बिना खाता खोले गोल्डन डक पर आउट हो गए। भारत का स्कोर 54.4 ओवर के बाद 253/4 है। इंग्लैंड को जीत के लिए 118 रनों की जरूरत है, जबकि भारत को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए।
डकेट लौटे पवेलियन
बेन डकेट शतकीय पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने अपना निशाना बनाया। डकेट ने 170 गेंदों में 149 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 21 चौके के अलावा 1 छक्का जड़ा। हालांकि भारत को डकेट का विकेट मिलने में काफी देर हो गई। वह अपना काम बखूबी कर गए।
डकेट का विकेट अहम
बेन डकेट को यहां से आउट करना बड़ा जरूरी हो चला है। डकेट का विकेट अगर जल्दी मिल जाएगा, तो इंग्लैंड वो दबाव महसूस करेगा। जो रूट उनका साथ निभाने मैदान पर आ चुके हैं।
ओली पोप भी आउट
बारिश का ब्रेक टीम इंडिया के लिए काम कर गया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने ओली पोप को पवेलियन की राह दिखा दी है। इंग्लैंड को दूसरा झटका लग गया है।
क्राउली चले पवेलियन
जैक क्राउली की 65 रनों की पारी का अंत प्रसिद्ध कृष्णा ने कर दिया है। भारत को आखिरकार पहला विकेट मिल गया है।
दोबारा शुरू हुआ खेल
हेडिंग्ले में बारिश रुक चुकी है और दोबारा से खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया को अगर मैच में वापसी करनी है, तो विकेट निकालने होंगे।
हेडिंग्ले में शुरू हुई बारिश
मैच में अचानक से बारिश शुरू हो गई है और यह टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर है। इंग्लैंड का स्कोर 181/0 है। डकेट शतक लगा चुके हैं और क्राउली 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह ब्रेक टीम इंडिया के लिए बड़ा जरूरी था।
डकेट का शतक पूरा
बेन डकेट ने अपना शतक 121 गेंदों में पूरा कर लिया है। अब यहां से जीत टीम इंडिया के हाथ से फिसल रही है। इंग्लैंड को अब जीत के लिए 194 रन और बनाने हैं और पूरे 10 विकेट हाथ में हैं।
यशस्वी ने टपकाया कैच
यशस्वी जायसवाल ने एक और कैच छोड़ दिया है। यह कैच बेन डकेट का था, जो शतक के करीब थे। गेंद तक पहुंचने के बाद भी यशस्वी कैच नहीं लपक सके और बॉल उनके हाथ पर लगकर छिटक गई। सिराज का गुस्सा पूरी तरह से जायज है।
क्राउली का अर्धशतक पूरा
जैक क्राउली का भी अर्धशतक पूरा हो चुका है। 140 रन इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड पर लग चुके हैं। जीत धीरे ही सही, लेकिन अब भारत के हाथ से फिसलती हुई दिख रही है। गेंदबाजों को विकेट निकालने होंगे।
विकेट की तलाश में टीम इंडिया
लंच ब्रेक के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। भारत को अभी भी पहले विकेट की तलाश है। क्राउली और डकेट की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों का सिरदर्द बढ़ा रखा है।
इंग्लैंड के नाम रहा पहला सेशन
लंच ब्रेक हो चुका है और इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 117 रन लग चुके हैं। क्राउली 42 और बेन डकेट 64 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। यह सेशन पूरी तरह से इंग्लैंड के नाम रहा है। मैच में अगर वापसी करनी है तो टीम इंडिया को दूसरे सेशन में विकेट निकालने होंगे।
इंग्लैंड ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा
इंग्लैंड ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है और टीम इंडिया के गेंदबाज पूरी तरह से बैकफुट पर हैं। भारतीय बॉलर्स को जल्द ही एक या दो विकेट निकालने होंगे वरना यह मुकाबला हाथ से निकलता चला जाएगा।
डकेट का अर्धशतक पूरा
बेन डकेट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। डकेट बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और वह भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। क्राउली भी उनका पूरा साथ निभा रहे हैं।
क्रीज पर सेट दिख रहे क्राउली-डकेट
16 ओवर जैक क्राउली और बेन डकेट ने खेल लिए हैं और स्कोर बोर्ड पर 48 रन लग चुके हैं। पहले विकेट की तलाश अभी भी भारतीय गेंदबाजों की है। ओवरकास्ट कंडिशंस तो हैं, लेकिन इसका फायदा अब तक भारतीय गेंदबाज नहीं उठा सके हैं।
विकेट की तलाश में टीम इंडिया
जसप्रीत बुमराह और सिराज की तरफ से अभी तक कसी हुई गेंदबाजी हुई है। मगर डकेट और क्राउली को ज्यादा दिक्कत अब तक महसूस नहीं हुई है। पिच बैटिंग के लिए अच्छी दिख रही है।
पांचवें दिन का खेल शुरू
पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। ओवरकास्ट कंडिशंस हैं और इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट और जैक क्राउली की जोड़ी क्रीज पर है। अगला एक घंटा बेहद रोमांचक होने वाला है।
इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जमाना होगा रंग
इंग्लैंड ने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की थी ऐसे में टीम अपने बैटर्स से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद दूसरी इनिंग में भी करेगी।
हेडिंग्ले से आई खुशखबरी
हेडिंग्ले से टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आ रही है। मैदान के ऊपर काले बादल छाए हुए हैं, जिसका फायदा भारतीय तेज गेंदबाजों को मिल सकता है। बस इन परिस्थितियों का अब फायदा उठाना होगा।
पहला सेशन होगा अहम
मैच के नतीजे के हिसाब से पहला सेशन बेहद अहम होगा। पहले सेशन में अगर टीम इंडिया विकेट निकालने में सफल रही, तो इंग्लिश बल्लेबाज दबाव महसूस करेंगे, जिसका फायदा मिलेगा।
रोमांचक मोड़ पर मुकाबला
नमस्कार, स्वागत है आपका भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन में। मैच एकदम रोमांचक मोड़ पर खड़ा हुआ है। जीत किसी भी टीम की झोली में जा सकती है। 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 21 रन लगाए हैं।
IND vs ENG 1st Test Day 5 Live: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला गया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड ने पांच विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया।
मुकाबले से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स आप नीचे पढ़ सकते हैं
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
22 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines