हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN U-19: यूएसए के बाद अब बांग्लादेश को चित करने पर भारत की नजरें, जानें मुकाबले की डिटेल्स

IND vs BAN U-19 India vs Bangladesh: जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में अंडर-19 वनडे विश्व कप खेला जा रहा है. 15 जनवरी को भारतीय टीम ने जीत के साथ आगाज किया. अब टीम इंडिया दूसरा मैच 17 जनवरी को खेलने वाली है. भारतीय टीम की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी.आइए मुकाबले की डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन
भारत अंडर-19 और बांग्लादेश अंडर 19

IND vs BAN U-19: अंडर 19 वनडे विश्व कप का आगाज हो चुका है. 15 जनवरी को भारतीय अंडर 19 टीम ने यूएसए के खिलाफ पहला मुकाबला खेला और जीत हासिल करते हुए शानदार आगाज किया. अब भारतीय टीम टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला 17 जनवरी को बांग्लादेश अंडर-19 के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी.

कब और कहां होगा मुकाबला?

अंडर-19 वनडे विश्व कप की मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर कर रहे हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावेयो में होगा. भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1 बजे होगी. वहीं, मुकाबले की शुरुआत से आधे घंटे पहले टॉस होगा. आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत अंडर-19 बनाम बांग्लादेश अंडर-19 मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें- WPL 2026 के बीचों बीच आई स्मृति मंधाना के इस विदेशी लीग में खेलने की खबर, कब होगा ये टूर्नामेंट?

विज्ञापन

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत अंडर 19 और बांग्लादेश अंडर 19 के बीच अब तक 28 मैच खेले गए हैं. भारत ने 21 मैच जीते हैं. जबकि बांग्लादेश ने 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला है.

क्वींस पार्क स्टेडियम, बुलावायो की पिच रिपोर्ट

क्वींस पार्क स्टेडियम में अब तक 99 मैच खेले गए हैं. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 51 मैच जीते हैं. पहली पारी का औसत स्कोर 233 रन है,जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 197 रन है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे वनडे में हार के बाद भड़के अश्विन, इस स्टार बॉलर को प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर उठाया सवाल

वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें

वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं. वैभव ने 975 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली ने 978 रन बनाए हैं. ऐसे में वह 4 रन बनाते ही विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय

विजय जोल: 1404 रन
यशस्वी जयसवाल: 1386 रन
तन्मय श्रीवास्तव: 1316 रन
शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद: 1149 रन
सरफराज खान: 1080 रन
विराट कोहली: 978 रन
वैभव सूर्यवंशी: 975 रन

भारत अंडर-19 की संभावित प्लेइंग 11: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा ​​(उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), उधव मोहन, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल.

विज्ञापन

बांग्लादेश अंडर-19 की संभावित प्लेइंग 11: अजीज़ुल हकीम तमीम (कप्तान), ज़वाद अबरार, समियुन बसीर रतुल, शेख परवेज़ जिबोन, रिज़ान होसन, शहरिया अल अमीन, शादीन इस्लाम, एमडी अब्दुल्ला, फरीद हसन फैसल, कलाम सिद्दीकी अलीन, रिफत बेग.

भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज, उधव मोहन, मोहम्मद एनान.

विज्ञापन

बांग्लादेश U19 टीम: जवाद अबरार, एमडी रिफत बेग, मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजन होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), इकबाल हुसैन इमोन, शेख पावेज़ जिबोन, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, अल फहद, साद इस्लाम रजिन, शादीन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्ला, शाहरिया अल-अमीन, शहरयार अहमद.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola