IND vs NZ: दूसरे वनडे में हार के बाद भड़के अश्विन, इस स्टार बॉलर को प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर उठाया सवाल

India vs New Zealand ODI Series: अर्शदीप सिंह को न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा और राजकोट दोनों वनडे में प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया. अब जब टीम इंडिया दूसरा मुकाबला हार गई है, तो रविचंद्रन अश्विन ने इसको लेकर सवाल उठाए हैं.

R Ashwin Team India

R Ashwin Questions Arshdeep Singh Omission from Playing XI: पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बेहद निराश हैं क्योंकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में लगातार टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा रहा है. इस पेसर ने साल 2025 में सिर्फ 6 वनडे मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 10 विकेट लिए और उनकी इकॉनमी रेट 5.58 थी.

विज्ञापन

‘अर्शदीप क्यों नहीं खेले?’

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए अश्विन ने कहा, ‘कॉम्पिटिशन गेंदबाजों के बीच है. दक्षिण अफ्रीका के लिए, आपको एक हिट-द-डेक गेंदबाज की जरूरत होती है. प्रसिद्ध कृष्ण और हर्षित राणा दोनों को मैच एक्सपीरिएंस की जरूरत है, इसलिए मैं सोच को समझ सकता हूं. लेकिन कोई अर्शदीप सिंह के बारे में नहीं सोच रहा, जो उनकी जगह पर खड़े होंगे और सोचेंगे? ये इस बारे में नहीं है कि उन्होंने कितना खेला और कितना नहीं खेला है.’

विज्ञापन

खराब गेंदबाजी बनी हार की वजह

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे स्क्वाड की ऐलान जिसमें 4 तेज गेंदबाज शामिल हैं- मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह. पहले मैच में हर्षित और प्रसिद्ध दोनों महंगे साबित हुए और क्रमशः 6.5 और 6.7 की इकॉनमी रेट पर रन दिए. दूसरे मैच में, भारत के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि मिडल ओवरों में विकेट न लेना हार के बड़े कारणों में से एक था.

विज्ञापन

‘कॉन्फिडेंस पर पड़ेगा असर’

अश्विन ने आगे कहा, ‘मैं इस पोजीशन में रह चुका हूं, इसलिए मुझे पता है कि ये कैसा होता है. इसी कारण मैं अर्शदीप सिंह के लिए लड़ रहा हूं. जब भी आपने उन्हें गेंद दी है, उन्होंने आपके लिए प्रदर्शन किया है. उन्हें अपनी इमेज को ऊंचा रखते हुए प्लेइंग 11 में आने की इजाजत दें. वो इसके हकदार हैं बॉस. अब लोग कह रहे हैं कि वो तीसरा वनडे खेलेंगे. इसमें क्या बात है? उसने पहले 2 वनडे नहीं खेले, और ऐसा क्यों हुआ? इससे उनके कॉन्फिडेंस पर क्या असर पड़ेगा?’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ