WPL 2026 के बीचों बीच आई स्मृति मंधाना के इस विदेशी लीग में खेलने की खबर, कब होगा ये टूर्नामेंट?

Smriti Mandhana Signed By Manchester Super Giants: स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इतनी वैल्युएबल प्लेयर हैं कि विदेशी लीग की टीमों में उन्हें साइन करने की होड़ लग जाती है. अब खबर आई है कि वो ‘द हंड्रेड वुमेन 2026’ में हिस्सा लेंगी.

Smriti Mandhana WPL Hundred

Smriti Mandhana Will Play ‘The Hundred Women’ In 2026: इंडियन वुमेंस क्रिकेट टीम की स्टार ओपनिंग बैटर स्मृति मंधाना फिलहाल डब्ल्यूपीएल 2026 में आरसीबी की कप्तानी कर रही हैं और टीम को प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. इसी बीच गुरुवार 15 जनवरी को खबर आई कि वो इस साल इंग्लैंड की क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ में भी खेलेंगे, उन्हें टूर्नामेंट के लिए ‘मैनचेस्टर सुपर जायंट्स’ फ्रेंचाइजी ने साइन कर लिया है.

विज्ञापन

स्मृति का शानदार रिकॉर्ड

स्टाइलिश लेफ्ट-हैंडर ने 2021 से 2024 तक इंग्लैंड की इस फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के 4 एडिशंस में हिस्सा लिया है, और साउदर्न ब्रेव के लिए 29 इनिंग्स में 676 रन बनाए हैं. वो ‘द हंड्रेड’ में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 13वें नंबर पर है, यही वजह कि ‘मैनचेस्टर सुपर जायंट्स’ ने उन्हें अपनी टीम में जगह दी है.

विज्ञापन

टूर्नामेंट में खेलने वाली सभी भारतीय

स्मृति अब तक ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में शामिल हुए 6 भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं. इस लिस्ट में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, पावरफुल ओपनर शेफाली वर्मा, अग्रेसिव विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष और मिडिल-ऑर्डर बैटर जेमिमा रोड्रिग्स शामिल हैं.

विज्ञापन

मेग लैनिंग भी खेलेंगी ये लीग

‘मैनचेस्टर सुपर जायंट्स’ ने पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान मेग लैनिंग को साइन करने की जानकारी दी है, जिन्होंने पहले इस टूर्नामेंट में ‘लंदन स्पिरिट’ और ‘ओवल इनविंसिबल्स’ को रिप्रेजेंट किया है. 18 मैचों में, लैनिंग ने अब तक 457 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 132.08 रहा है.

कब होगा ‘द हंड्रेड वुमेन’?

आमतौर पर हर साल महिलाओं की ‘द हंड्रेड’ लीग अगस्त और सितंबर महीने में आयोजित की जाती है, ऐसे में इस टूर्नामेंट का शेड्यूज मौजूदा वूमेंस प्रीमियर लीग से नहीं टकराएगा. स्मृति मंधाना और मैग लैनिंग अपनी-अपनी टीमों की तरफ से डब्ल्यूपीएल 2026 के सभी मैच खेल पाएंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ