हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs BAN: तीसरे टी20 मैच में हो सकते हैं 4 बड़े बदलाव, एक का डेब्यू लगभग तय!

IND vs BAN 3rd T20 Team India Probable Playing 11: भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 12 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 4 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
IND vs BAN

IND vs BAN 3rd T20 Team India Probable Playing 11: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं। पहला मैच ग्वालियर में तो दूसरा मैच दिल्ली में खेला गया। दोनों मैंचों में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल करके सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। इन दोनों में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था। लेकिन अब उम्मीद लगाई जा रही है कि तीसरे टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन में एक या दो नहीं बल्कि 4 बड़े बदलाव कर सकते हैं।

इन 4 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी

तीसरे टी20 मैच से 4 खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, रियान पराग, वरुण चक्रवर्ती और मयंक यादव को आराम दिया जा सकता है। बता दें, इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन उतना खराब नहीं रहा है लेकिन टीम इंडिया अब सीरीज को जीत चुकी है ऐसे में तीसरे मैच में कप्तान सूर्या दूसरे खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं, जिनको दोनों मैचों की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था।

ये भी पढ़ें;- IND vs BAN: विवादों में आया टीम इंडिया के गेंदबाज का बॉलिंग एक्शन, देखें VIDEO

इन 4 खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री

रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे और आखिरी टी20 मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और हर्षित राणा की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो हर्षित राणा टीम इंडिया के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करते हुए दिखाई देंगे। इन चारों खिलाड़ियों को टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया है लेकिन अभी तक प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था।

ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नीतीश रेड्डी, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।

ये भी पढ़ें;- मयंक यादव की पेस को लेकर तमीम इकबाल ने कसा तंज, मुरली कार्तिक ने कर दी बोलती बंद

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें