IND vs BAN: विवादों में आया टीम इंडिया के गेंदबाज का बॉलिंग एक्शन, देखें VIDEO

India vs Bangladesh 2nd T20I Riyan Parag: दूसरे टी20 मुकाबले को भारत ने 86 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया के एक युवा गेंदबाज का बॉलिंग एक्शन विवादों में आ गया।

IND vs BAN

IND vs BAN

India vs Bangladesh 2nd T20I Riyan Parag: भारत और बांग्लादेश के बीच इन दिनों 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 86 रनों से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में रियान पराग का गेंदबाजी एक्शन काफी चर्चा का विषय रहा। रियान पराग को अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन भारी भी पड़ा। जिसके बाद अंपायर ने इसको नो बॉल करार दिया। पराग के बॉलिंग एक्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रियान पराग को अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन

दरअसल दूसरे मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी के दौरान रियान पराग 11वां ओवर डालने आए थे। ये पराग का पहला ओवर था। इस ओवर की चौथी गेंद पर रियान का अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन देखने को मिला था। पराग का एक्शन थोड़ा टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी केदार जाधव के जैसा था। पराग वाइड बॉलिंग एक्शन के साथ पिच ट्रामलाइन से बाहर चले गए थे, जिसके बाद अंपायर ने इसको नो बॉल करार दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

रियान ने किया क्रिकेट के 21.5 नियम का उल्लंघन

रियान की इस गेंद के बाद फील्ड अंपायर ने जांच के लिए फैसला थर्ड अंपायर को रेफर कर दिया था। जिसके बाद थर्ड अंपायर ने जांच करके इसको नो बॉल करार दिया। दरअसल इंग्लैंड के मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) द्वारा निर्धारित नियम 21.5 के अनुसार, गेंदबाज का पिछला पैर रिटर्न लाइन से पीछे होना चाहिए न की पॉपिंग लाइन के पीछे। इस गेंद पर रियान का पैर रिटर्न लाइन के आस-पास भी नहीं था, बल्कि उनका पैर क्रीज के बाहर घास पर था। जिसके चलते अंपायर को ये नो बॉल देनी पड़ी।

विज्ञापन

विज्ञापन

रियान पराग का अच्छा प्रदर्शन

इस मैच में रियान ने अच्छा प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रियान ने 6 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 2 चौके शामिल थे। इसके बाद गेंदबाजी करते हुए पराग ने 2 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ