India vs Bangladesh 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और दूसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। खराब आउटफील्ड के चलते दो दिन खेल नहीं हुआ था। जिसके बाद आज चौथे दिन का खेल जारी है। कानपुर टेस्ट की पहली पारी में चौथे दिन बांग्लादेश की टीम 233 रनों पर ढेर हो गई। पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने बांग्लादेश को आखिरी झटका दिया। इसके साथ ही जडेजा ने इतिहास रच दिया है। अब एक मामले में जडेजा एशिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
जडेजा ने रचा इतिहास
पहली पारी में रवींद्र जडेजा महज एक विकेट हासिल करने में ही कामयाब रहे। ये एक विकेट लेकर जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। जडेजा अब सबसे तेज टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट और 3000 रन बनाने वाले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा जडेजा दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। जडेजा से तेज ऐसा करने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज इयान बॉथम हैं। इयाम बॉथम ने ये उपलब्धि 72 टेस्ट मैच हासिल की थी। जबकि, रवींद्र जडेजा ये उपलब्धि 73वें मैच में हासिल की। वहीं जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले भारत के सातवें गेंदबाज बन गए हैं।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: रोहित और सिराज की सनसनी, हैरतअंगेज कैच पकड़कर मचाया तहलका
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट में नो बॉल कितनी तरह की होती हैं? जानें कब से लागू हुआ ये नियम
233 रनों पर ढेर हुई बांग्लादेश
कानपुर टेस्ट मैच के चौथे दिन बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 233 रनों पर ढेर हो गई। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मोमिनुल हक ने शानदार शतक लगाया, उनके बल्ले से 107 रन निकले। इसके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 31 रनों की पारी खेली। वहीं भारतीय टीम की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली।
जहां पहले दिन आकाश दीप ने 2 और आर अश्विन एक विकेट चटकाया था। तो वहीं चौथे दिन जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज 2, अश्विन एक और जडेजा ने भी एक विकेट हासिल किया।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: बुमराह की खतरनाक गेंद पर चारों खाने चित हुआ बांग्लादेशी बल्लेबाज, उड़ गए स्टंप
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
15 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
28 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
40 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines