VIDEO: रोहित और सिराज की सनसनी, हैरतअंगेज कैच पकड़कर मचाया तहलका

India vs Bangladesh 2nd Test: कानपुर टेस्ट के चौथे दिन भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज ने कमाल के कैच पकड़े। खास बात ये है कि दोनों ने ही एक-एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़े हैं। जिनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

IND vs BAN

IND vs BAN

India vs Bangladesh 2nd Test: कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने दो हैरतअंगेज कैच पकड़कर सनसनी मचा दी। पहला कैच कप्तान रोहित शर्मा ने पकड़ा तो दूसरे कैच चोट लगने की टेंशन को भुलाकर मोहम्मद सिराज ने पकड़ा। सोशल मीडिया पर अब इन दोनों कैचों का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी इन दोनों कैच पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

रोहित ने पकड़ा लिटन का कैच

मोहम्मद सिराज की एक गेंद पर लिटन दास ने कवर के ऊपर से चौका लगाने की कोशिश की थी। लेकिन वहां खड़े रोहित शर्मा ने जंप लगाकार एक हाथ से काफी हैरतअंगेज कैच पकड़ा। रोहित द्वारा पकड़े गए कैच को देखकर शुभमन गिल भी हैरान रह गए थे। सोशल मीडिया पर रोहित के कैच का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस द्वारा इस वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

विज्ञापन

सिराज की चीते जैसी छलांग

इसके बाद मोहम्मद सिराज ने काफी खतरनाक कैच पकड़कर सनसनी मचा दी। आर अश्विन के ओवर में शाकिब अल हसन ने सिराज के सिर के ऊपर से चौका लगाने की कोशिश की थी। सिराज ने इस शानदार कैच को पकड़ते हुए चोट लगने का ख्याल भी नहीं रखा था। सिराज का कैच देखकर हर कोई हैरान रह गया था। शाकिब अल हसन के रूप में बांग्लादेश को छठा बड़ा झटका लगा था। शाकिब महज 9 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज कानपुर टेस्ट में गेंदबाजी भी काफी कमाल की कर रहे हैं। हालांकि अभी तक सिराज महज एक विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। चौथे दिन ही सिराज को पहला विकेट मिला है। पहले दिन सिराज कोई विकेट चटकाने में कामयाब नहीं हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ