India vs Australia Prime Minister XI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर इलेवन के बीच प्रैक्टिस मैच का पहला दिन बारिश के चलते धुल गया है। दो दिवसीय मैच के पहले दिन इतनी बारिश हुई कि दोनों टीमें टॉस के लिए भी नहीं आ पाईं। पहला दिन धुलने के बाद अब दोनों टीमों के कप्तानों ने तय किया है कि दूसरे दिन दोनों टीमें 50-50 ओवर खेलेंगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि दोनों टीमों को प्रैक्टिस करने का बराबर मौका मिले। दूसरे दिन मैच नौ बजकर दस मिनट पर शुरू होगा।
दूसरे टेस्ट से बाहर हुए हेजलवुड
इस मैच के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा, जहां उनके तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट डे-नाइट है और इससे हेजलवुड का बाहर होना कंगारू टीम के लिए बड़ा झटका है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि हेजलवुड का पिंक बॉल टेस्ट में रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने पिछली बार एडिलेड में भारतीय बल्लेबाजों की पोल खोलते हुए सिर्फ आठ रन देकर पांच बड़े विकेट हासिल किए थे। उनके इस प्रदर्शन के सामने भारतीय टीम सिर्फ 36 रनों पर सिमट गई थी।
सीन एबॉट और ब्रेंडन डॉगेट टीम में शामिल
हेजलवुड के बाहर होने के बाद सीन एबॉट और ब्रेंडन डॉगेट को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। डॉगेट ने हाल ही में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट झटके थे। उनके नाम तीन शेफील्ड शील्ड मैचों में 11 विकेट हैं। इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में मैके में इंडिया ए के खिलाफ भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए 15 रन देकर छह विकेट झटके थे। यह उनके करियर का बेस्ट प्रदर्शन भी था।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम की खातिर रोहित शर्मा को देनी होगी कुर्बानी! एक सही फैसला एडिलेड में लिखेगा जीत की कहानी
प्रैक्टिस मैच के लिए दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री इलेवन: जैक एडवडर्स (कप्तान), चार्ली एंडरसन, माहली बीयर्डमैन, स्कॉट बोलैंड, जैक क्लेटन, एडेन ओकोनोर, ओली डेविस, जेडेन गुडविन, सैम हार्पर, हान्नो जैकब्स, सैम कोंस्टास, लॉयड पोप, मैथ्यू रेनशॉ, जेम रियान।
यह भी पढ़ें: Day-Night Test मैच में पिंक बॉल का इस्तेमाल क्यों? जानें इसके पीछे की दिलचस्प वजह
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
3 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
6 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines