Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर अपनी शानदार गेंदबाजी से क्रिकेट दुनिया का ध्यान खींच लिया। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में उन्होंने 6 विकेट लेकर सबको हैरान कर दिया। उनकी इस बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत सिर्फ 180 रन पर ऑल आउट हो गया। लेकिन एक दिलचस्प बात यह है कि टेस्ट क्रिकेट में स्टार्क ने अब तक 4 बार 6 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है और इनमें से तीन बार ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है। केवल 2019 में एडिलेड ओवल पर पाकिस्तान के खिलाफ ही जीती है यानी उनका शानदार प्रदर्शन होते हुए भी टीम को जीत नहीं मिल पाई। ये एक अजीब इत्तेफाक है। आइए जानते हैं कब कब ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है…
2012 में पर्थ टेस्ट मैच में हार
2012 में पर्थ टेस्ट मैच में Mitchell Starc शानदार प्रदर्शन होते हुए भी टीम को जीत नहीं मिल पाई। पहली इनिंग्स में साउथ अफ्रीका सिर्फ 225 रन पर ढेर हो गया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया केवल 163 रन ही बना सकी। दूसरी इनिंग्स में साउथ अफ्रीका ने 569 रन बनाए, लेकिन स्टार्क की गेंदबाजी थी जो उम्मीदों पर खरा उतरी। उन्होंने शानदार 6 विकेट लेकर 154 रन दिए और बड़े बल्लेबाजों जैसे जैक्स कैलिस और एबी डिविलियर्स को भी आउट किया। फिर भी साउथ अफ्रीका ने यह मैच 309 रन से जीत लिया और स्टार्क का बेहतरीन प्रदर्शन बेकार हो गया।
2015 एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में हार
2015 एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में Mitchell Starc शानदार प्रदर्शन होते हुए भी टीम को जीत नहीं मिल पाई। नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 6 विकेट लेकर 111 रन दिए और इंग्लैंड को केवल 391 रन पर समेट दिया। उनके शानदार गेंदबाजी के बावजूद, ऑस्ट्रेलिया यह मैच पारी और 78 रन से हार गया। स्टार्क की बेहतरीन गेंदबाजी ने उन्हें इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक बना दिया, लेकिन टीम के हारने से उनका प्रदर्शन भी व्यर्थ हो गया।
2016 में श्रीलंका के गाले में हार
2016 में श्रीलंका के गाले में Mitchell Starc शानदार प्रदर्शन होते हुए भी टीम हार गई। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 175 रन से पीछे था, लेकिन स्टार्क ने श्रीलंका की दूसरी पारी में 13 ओवर में 6 विकेट लेकर केवल 50 रन दिए। इस शानदार गेंदबाजी के साथ उन्होंने मैच में कुल 11 विकेट लिए। बावजूद इसके ऑस्ट्रेलिया यह मैच 229 रन से हार गया। स्टार्क का यह प्रदर्शन उनके करियर के बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक माना जाता है लेकिन टीम को जीत नहीं मिल पाई।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
21 mins agoभारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत, तिलक वर्मा बने हीरो
30 mins agoIND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका
51 mins agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 100 छक्के जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन
1 hr agoतिलक वर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoटीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
2 hrs agoसूर्यवंशी बने NZ के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी के बाद झटका पहला विकेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में हुई वापसी, ईशान किशन की ली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines