IND vs AUS: सिडनी में खेला जाएगा पिंक टेस्ट, क्या है इसके पीछे की वजह?

India vs Australia 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टेस्ट सिडनी में खेला जाएगा। ये मैच पिंक टेस्ट होने वाला है। आखिर क्या होता है पिंक टेस्ट और कब इसकी शुरुआत हुई थी?

IND vs AUS Pink Test

IND vs AUS Pink Test

विज्ञापन

India vs Australia 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए अब इस मैच को जीतना बेहद जरूरी हो गया है। अगर टीम इस मैच को हार जाती है तो फिर रोहित एंड कंपनी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी। अब सिडनी में दोनों टीमों के बीच पिंक टेस्ट देखने को मिलने वाला है। अब कई लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर पिंक टेस्ट क्या होता है?

क्या होता है पिंक टेस्ट?

दरअसल साल के पहले टेस्ट मैच को पिंक टेस्ट कहा जाता है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम पिंक कैप और पिंक लोगो वाली जर्सी पहनकर मैदान पर खेलने उतरती है। पिंक टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्रा की दिवंगत पत्नी की याद में खेलते हैं।

विज्ञापन

दरअसल साल 2008 में ग्लेन मैक्ग्रा की पत्नी जेन मैक्ग्रा की मौत ब्रेस्ट कैंसर से हो गई थी। जिसके बाद ग्लेन मैक्ग्रा ने अपनी पत्नी की याद में एक फाउंडेशन की स्थापना की थी। ये फाउंडेशन ब्रेस्ट कैंसर के रोगियों और उनके परिवारों की मदद करने का काम करती है और उनके लिए फंड भी जुटाती है। पिंक टेस्ट की शुरुआत साल 2009 में हुई थी।

विज्ञापन

सीरीज में 2-1 से आगे ऑस्ट्रेलिया

अभी तक इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। मेलबर्न में सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला गया, जिसको ऑस्ट्रेलिया ने 184 रन से जीत लिया था। इस मैच को जीतने के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी हासिल कर ली थी। मेलबर्न टेस्ट को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पॉइंट्स टेबल में फायदा भी पहुंचा है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है और टीम इंडिया तीसरे स्थान पर बरकार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ