Live Updates
तीसरे दिन का खेल खत्म
खराब रोशनी की वजह से रुका मैच फिर से शुरू नहीं हो सका है, जिसकी वजह से अंपायरों ने तीसरे दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया है। भारत का स्कोर 358-9 है और वो ऑस्ट्रेलिया से फिलहाल 116 रन पीछे है।
खराब रोशनी के चलते रुका मैच
खराब रोशनी के चलते मैच को एक बार फिर रोका गया है। वैसे तो मैच का खत्म होने का समय 12 बजकर 46 मिनट है। अगर मैच जल्दी शुरू नहीं होता है तो फिर तीसरे दिन के खेल को यहीं समाप्त कर दिया जाएगा।
नितीश रेड्डी ने जड़ा शतक
मेलबर्न में 21 साल के नितीश रेड्डी ने इतिहास रचते हुए अपने करियर की पहली सेंचुरी जड़ दी है। उनकी इस सेंचुरी के दम पर भारत ना केवल फॉलोऑन टालने में सफल रहा, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीड कम करने में भी सफल रहा।
खाता भी नहीं खोल सके जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह सभी को निराश करते हुए अपना खाता भी नहीं खोल सके और पैट कमिंस की गेंद पर आउट हो गए।
वॉशिंगटन सुंदर की पारी हुई खत्म
नाथन लियोन ने अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाते हुए वॉशिंगटन सुंदर को चलता किया है। सुंदर का कैच स्लिप में स्टीव स्मिथ ने लिया। उन्होंने 50 रन बनाए। भारत का स्कोर इस समय 348-8 है।
वॉशिंगटन सुंदर ने जड़ी फिफ्टी
मैच में नौवें नंबर पर बैटिंग करने आए वॉशिंगटन सुंदर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। यह उनके करियर की चौथी फिफ्टी है।
पहले शतक के करीब पहुंचे नितीश रेड्डी
भारत के युवा बल्लेबाज नितीश रेड्डी मेलबर्न में धीरे-धीरे अपने पहले शतक के करीब पहुंच गए हैं। यह बल्लेबाज शतक से सिर्फ 13 रन दूर है।
दोबारा शुरू हुआ खेल
बारिश रुक चुकी है और दोबारा खेल हो चुका है। वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।
बारिश के कारण खेल रुका
मेलबर्न टेस्ट में बारिश की वजह से टी-ब्रेक के बाद का खेल शुरू नहीं हुआ है। इस समय लाइट्स भी कम है और पिच पर कवर्स भी हैं।
टी-ब्रेक का ऐलान
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के तीसरे दिन के टी-ब्रेक का ऐलान हो गया है। भारत का स्कोर इस समय 326-7 है। इस समय नितीश रेड्डी 85 जबकि सुंदर 40 रन बनाकर नाबाद हैं।
रेड्डी-सुंदर की शतकीय साझेदारी
नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी ने कमाल करते हुए आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।
भारत के 300 रन पूरे
नितीश कुमार और वॉशिंगटन सुंदर की साझेदारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। रेड्डी अब धीरे-धीरे अब अपने करियर के पहले शतक की तरफ बढ़ रहे हैं।
रेड्डी-सुंदर ने किया कमाल
नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी ने कमाल करते हुए आठवें विकेट के लिए अब तक 77 रनों की साझेदारी कर दी है। यह भारत की तरफ से कंगारू टीम के खिलाफ टेस्ट में आठवें विकेट के लिए बेस्ट साझेदारियों में से एक है।
टीम इंडिया ने बचाया फॉलोऑन
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 274 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है और इसके साथ ही उसके फॉलोऑन भी बचा लिया है।
नितीश रेड्डी ने जड़ी करियर की पहली फिफ्टी
आठवें नंबर पर बैटिंग करने आए नितीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करियर की पहली फिफ्टी जड़ दी है। उनकी इस पारी में अब तक चार चौके और एक छक्का शामिल रहा है।
ऑस्ट्रेलिया ने ली नई गेंद
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी नई गेंद ले ली है और इसके साथ ही पैट कमिंस ने तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को अटैक पर लगा दिया है।
भारत ने पूरे किए 250 रन
नितीश रेड्डी की बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने पहली पारी में 250 का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ टीम फॉलोऑन बचाने के करीब पहुंच गई है।
लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। भारत को अभी फॉलोऑन बचाने के लिए 30 रनों की जरूरत है।
तीसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 244-7
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के तीसरे दिन लंच ब्रेक का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया ने लंच ब्रेक तक सात विकेट पर 244 रन बना लिए हैं। टीम इस समय फॉलोऑन बचाने से 30 रन दूर है।
नितीश रेड्डी ने संभाला मोर्चा
युवा बल्लेबाज नितीश रेड्डी ने कंगारू टीम के खिलाफ अकेले मोर्चा संभाला है। वो अब तक 40 रन बना चुके हैं, जिससे टीम फॉलोऑन बचाने के करीब पहुंच गई है।
रविंद्र जडेजा की पारी समाप्त
कंगारू स्पिनर नाथन लियोन ने रविंद्र जडेजा की पारी खत्म कर दी है। लियोन ने जडेजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। जडेजा ने यहां रिव्यू भी लिया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।
भारत ने पूरे किए 200 रन
टीम इंडिया ने मेलबर्न में अपनी पहली पारी में 200 रन पूरे कर लिए हैं। क्रीज पर इस समय नितीश रेड्डी और रविंद्र जडेजा की जोड़ी मौजूद है। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए फिलहाल 71 रनों की जरूरत है।
ऋषभ पंत लौटे पवेलियन
भारत को ऋषभ पंत के रूप में बड़ा झटका लगा है। पंत शानदार तरीके से खेल रहे थे, लेकिन स्कॉट बोलैंड की एक बाउंसर को हुक करने की कोशिश में उन्होंने नाथन लियोन को कैच थमा दिया। पंत ने 28 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया रिव्यू
पैट कमिंस के ओवर में ऋषभ पंत के खिलाफ कैच आउट की अपील हुई है। अंपायर ने नॉट आउट करार दिया लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इस पर रिव्यू लिया। हालांकि टीम को कामयाबी नहीं मिली और इस तरह से पंत बच गए।
पंत-जडेजा के भरोसे टीम इंडिया
मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत 6 और रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। आज तीसरे दिन टीम को दोनों से एक बेहतरीन और बड़ी पारी की उम्मीद है, जिससे टीम की वापसी हो सके।
कैसा है मेलबर्न का मौसम?
मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन मौसम एकदम साफ है। धूप खिली हुई है और मैच में किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है।
भारत 310 रन से पीछे
टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया से 310 रन पीछे है। टीम को फिलहाल फॉलोऑन से बचने के लिए 110 रनों की जरूरत है।
India vs Australia 4th Test Day 3 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। मैच में कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए स्टीव स्मिथ के शतक की बदौलत पहली पारी में 474 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए। भारत ने नीतीश कुमार रेड्डी के शतक के दम पर तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 358 रन बनाए। टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया से 116 रन पीछे है और उसका सिर्फ एक विकेट बचा है।
नीचे पढ़ें मैच की हाइलाइट्स-
संबंधित खबरें
दूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
53 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
3 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines