India vs Australia 1st Test: पर्थ में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया कमाल का प्रदर्शन कर रही है। पहली पारी में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को महज 104 रन पर ढेर करने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम काफी अच्छी बढ़त ले चुकी है। दूसरी पारी में टीम इंडिया को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। जहां पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने अपना शतक पूरा किया तो वहीं केएल राहुल 77 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने अपनी इस 77 रन की पारी से ट्रोलर्स के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा है।
केएल राहुल ने जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल
पर्थ टेस्ट में केएल राहुल काफी अच्छी लय में दिखाई दिए। पहली पारी में भी राहुल शानदार खेल दिखा रहे थे लेकिन थर्ड अंपायर के फैसले के चलते उनको आउट दे दिया गया था, लेकिन दूसरी पारी में राहुल ने और ज्यादा अच्छा खेल दिखाया। पहली पारी में राहुल ने 26 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में राहुल 77 रन बनाकर आउट हुए।
इस मैच से पहले राहुल को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा था। पिछले कुछ मैच राहुल के लिए उतने अच्छे नहीं रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ महज एक मैच के बाद ही राहुल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। जबकि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए राहुल को टीम इंडिया में शामिल किए जाने पर भी यूजर्स ने काफी सवाल उठाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: कंगारू सरजमीं पर यशस्वी जायसवाल ने जड़ा लाजवाब शतक, राहुल संग मिलकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सोशल मीडिया मिल रहा प्यार
पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में राहुल को अपनी 77 रन की पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। जो यूजर्स कल तक राहुल को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे वहीं आज राहुल का गुणगान कर रहे हैं। दूसरी पारी में राहुल ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। फिलहाल टीम इंडिया पर्थ टेस्ट में काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन छाए ये 4 भारतीय सुपरस्टार, टीम इंडिया का जोरदार पलटवार
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
20 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
31 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
41 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines