India vs Australia 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। फिलहाल इस मैच पर टीम इंडिया की पकड़ काफी मजबूत दिखाई दे रही है। पहले दिन कप्तान जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने कंगारू बल्लेबाज बिखर गए। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत से 83 रन पीछे हैं। वहीं आज दूसरे दिन पर्थ के मौसम पर भी फैंस की नजरें बनी हुई हैं।
कैसा रहेगा आज पर्थ का मौसम?
पहले दिन पर्थ का मौसम काफी अच्छा रहा। धूप भी देखने को मिली थी। वहीं दूसरे दिन एक्यूवेदर के अनुसार पर्थ का तापमान 17 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा बीच-बीच में बादल देखने को मिलेगी। बात अगर बारिश की करे तो आज पर्थ में बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को एक बार फिर से रोमांचक मैच देखने को मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: भारतीय गेंदबाजी से थर-थर कांपे ऑस्ट्रेलियाई! मिचेल स्टार्क तारीफ करने पर हुए मजबूर
इतने बजे शुरू होगा मैच
दूसरे दिन का खेल कितने बजे शुरू होगा, इसको लेकर फैंस के बीच काफी कंफ्यूजन है। पहले दिन का खेल सुबह 7:50 बजे शुरू हो गया था। जबकि मैच में टॉस 7:20 बजे हुआ था। इसके अलावा दूसरे दिन आज भी मैच सुबह 7:50 बजे शुरू हो जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब
पहले दिन टीम इंडिया की पहली पारी 150 रन पर ढेर हो गई थी। भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजी में टीम इंडिया के बॉलर्स का जलवा देखने को मिला। पहले दिन भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने काफी खतरनाक गेंदबाजी की। बुमराह ने गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा सिराज ने 2 और हर्षित राणा ने एक विकेट हासिल किया था। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन पर अपने 7 विकेट खो दिए थे।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy: ICC इस दिन सुनाएगी पाकिस्तान की मेजबानी पर बड़ा फैसला! सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
1 hr agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
1 hr agoAsian Games 2026 LIVE: भारत ने पहली बार महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल, साउथ कोरिया को हराया
3 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
11 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
12 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines