Champions Trophy: ICC इस दिन सुनाएगी पाकिस्तान की मेजबानी पर बड़ा फैसला! सामने आया बड़ा अपडेट

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर आईसीसी जल्द ही एक बैठक करने वाली है, जिसमें टूर्नामेंट की मेजबानी पर बड़ा फैसला सुनाया जाएगा।

ICC Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025: 7 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। लेकिन बीसीसीआई टूर्नामेंट खेलने के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से साफ मना कर चुकी है। ऐसे में पीसीबी और बीसीसीआई के बीच लगातार विवाद जारी है। हालांकि अब आईसीसी इस टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर बड़ा फैसला सुनाने के लिए तैयार है। आईसीसी ने इसके लिए एक बैठक कराने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

आईसीसी का बड़ा ऐलान

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर अंतिम फैसला लेने के लिए इमरजेंसी मीटिंग करने का ऐलान किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक आईसीसी इस टूर्नामेंट के भविष्य पर फैसला सुनाने वाली है। इस बैठक में दुनिया के तमाम क्रिकेट बोर्ड के सदस्य शामिल होंगे, जो इस बार टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा बीसीसीआई भी बैठक में उपलब्ध रहेगी। आईसीसी ये मीटिंग मंगलवार 26 नवंबर को करने वाली है।

विज्ञापन

संपूर्ण रूप से पाकिस्तान करना चाहता है मेजबानी

पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी संपूर्ण रूप से अपने पास रखना चाहता है। लेकिन बीसीसीआई आईसीसी को पत्र लिखकर बता चुकी है कि भारतीय टीम सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। बीसीसीआई ने सरकार की अनुमति न मिलने का भी हवाला देते हुए टीम इंडिया को पाकिस्तान रवाना न करने की बात कही है। बीसीसीआई टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर पेश करने की बात कर चुकी है। हालांकि दूसरी ओर पाकिस्तान हर हाल में टूर्नामेंट की मेजबानी अपने पास रखना चाहता है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तकरार के कारण ही चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान अब तक नहीं किया गया है, जबकि टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा 100 दिन पहले ही होनी थी।

विज्ञापन

हालांकि दूसरी ओर पाकिस्तान को पूरी उम्मीद है कि टूर्नामेंट की मेजबानी संपूर्ण रूप से वही करेगा। वह अपनी तैयारियों को लगातार आगे बढ़ा रहा है। पीसीबी ने 22 नवंबर को सुमैर अहमद को टूर्नामेंट का निदेशक भी नियुक्त कर दिया है। इस मामले पर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि सुमैर इस जिम्मेदारी को शानदार तरीके से निभाएंगे। उनके पास प्रशासनिक काम करने का अच्छा खासा अनुभव है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ