India vs Australia 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। पहले दिन देखा गया था कि पर्थ की पिच कितनी हरी-भरी दिख रही थी। पहले दिन बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर खेल पाना काफी मुश्किल हो रहा था। वहीं दूसरे दिन पिच थोड़ी बदली-बदली दिखी। वहीं पिच को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान का काफी मजेदार ट्वीट सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इरफान पठान का ट्वीट वायरल
जहां पहले दिन पर्थ की पिच पर भारतीय बल्लेबाज 150 रन पर ऑलआउट हो गए थे, तो वहीं दूसरे दिन भारतीय सलामी जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। इसके अलावा दूसरे दिन पिच भी बदली-बदली दिखी। जिसको लेकर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दो तस्वीरें शेयर की। जिसमें एक फोटो पहले दिन की पिच और दूसरा फोटो दूसरे दिन की पिच का था।
इस पोस्ट के कैप्शन में इरफान ने लिखा कि, इतना जल्दी तो मेरी पत्नी का मूड भी चेंज नहीं होता, जितनी जल्दी ये पिच बदली है। इरफान पठान की ये पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इरफान की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘मुझे लगा टीवी खराब हो गया’
ऑस्ट्रेलिया 104 पर हुई थी ढेर
पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली थी। खासकर कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उसके सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाए। बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए। जिसके चलते कंगारू टीम 104 रनों पर ढेर हो गई थी।