हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND U-19 vs ENG U-19: वैभव सूर्यवंशी का चला बल्ला, इंग्लैंड चारों खाने हुई चित, भारत ने 6 विकेट से दर्ज की जीत

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड अंडर 19 के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की। हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए। लेकिन तूफानी पारी की वजह से भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया।

विज्ञापन

IND U-19 vs ENG U-19: इंग्लैंड अंडर 19 और भारत अंडर 19 के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच 27 जून को खेला गया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया। उन्होने बेहतरीन पारी खेली, जिसके दम पर भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। वैभव के अलावा अभिज्ञान कुंडू का बल्ला चला। इसके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका। गेंदबाजी में कनिष्क चौहान ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। आइए डालते हैं मुकाबले के मैच रिपोर्ट पर एक नजर…

इंग्लैंड अंडर 19 ने बनाए 174

इंग्लैंड अंडर 19 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज बीजे डॉफिन्स ने 18 रन बनाए। इसके अलावा इसहाक मोहम्मद ने 28 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। वहीं रॉकी फ्लिंटॉफ ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 90 गेंदों में 56 रन बनाए। भारत की ओर से कनिष्क चौहान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

भारत ने हासिल किया लक्ष्य

175 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 24 ओवर में जीत दर्ज कर ली। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 19 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इसके अलावा अभिज्ञान कुंडू ने भी नाबाद 34 गेंदों में 45 रन बनाए। वहीं राहुल कुमार ने 25 गेंदों में 17 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से एमएम फ्रेंच ने 2 विकेट लिए।

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola