India vs England: टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा अब खत्म हो चुका है। इस दौरे पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली, जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। सीरीज का आखिरी मुकाबला ओवल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 6 रनों से जीतकर सीरीज को 2-2 पर खत्म किया। कप्तान के तौर पर शुभमन गिल की ये पहली टेस्ट सीरीज थी। सीरीज में गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी प्रदर्शन कमाल का रहा। वहीं अब फैंस के मन में बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज कब और किस टीम के साथ होगी? चलिए इसके बारे में हम आपको जानकारी देने वाले हैं।
इस टीम के साथ होगी अगली टेस्ट सीरीज
इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज अब वेस्टइंडीज के साथ होगी। अक्टूबर में वेस्टइंडीज की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। शुभमन गिल एकबार फिर से सीरीज में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीरीज के लिए चुना जा सकता है।
सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और आखिरी मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के साथ घर पर खेली थी, जिसमें टीम को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
इंग्लैंड में शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन
इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल ने कमाल का प्रदर्शन किया। इस सीरीज में गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल के बल्ले से कुल 754 रन निकले। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और एक दोहरा शतक भी लगाया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
ये भी पढ़ें:-IND vs ENG: ओवल में टीम इंडिया की जीत से गदगद हुए गौतम गंभीर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
40 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
43 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines