हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने इतिहास रच दिया है। इस मैच में भारत ने सबसे तेज 100 रन बनाने के कृतिमान अपने नाम किया है।

विज्ञापन

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी। इस दौरान टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। भारत ने सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत ने केवल 10.1 ओवर में 103 रन बनाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ लिया है।

भारत ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

इसस पहले भारत ने ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 रन बनाने का कृतिमान अपने नाम किया था। भारत ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में सबसे तेज 100 रन बनाए थे। तब भारत ने 12.2 ओवर में 100 रन बनाए थे। भारत ने तब श्रीलंका का रिकॉर्ड तोड़ा था। श्रीलंका ने 13.1 ओवर में बांग्लादेश के खिलाफ ही सबसे तेज 100 रन बनाने का कृतिमान साल 2001 में किया था।

भारत को मिली दमदार शुरुआत

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने 233 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में धमाकेदार शुरुआत की। रोहित शर्मा ने टी-20 अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 3 छक्के और 1 चौका की मदद से 11 गेंदों में 23 रन बनाए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने कमाल कर दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया। जायसवाल ने 51 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली थी।। इस दौरान उन्होंने 12 गेंदों में 2 छक्के अपने नाम किए। वहीं गिल 30 गेंदों में 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।  इसके अलावा ऋषभ पंत 5 गेंदों में 4 रन बनाकर नाबाद हैं। टी ब्रेक तक भारत ने 16 ओवर में 138/2 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

 

खबर अपडेट हो रही है…

 

ये भी पढ़ें:- VIDEO: बुमराह की खतरनाक गेंद पर चारों खाने चित हुआ बांग्लादेशी बल्लेबाज, उड़ गए स्टंप

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola