---विज्ञापन---

खेल

IND vs PAK U-19: पाकिस्तान को धूल चटाकर भारत की सेमीफाइनल में एंट्री, 58 रनों से दर्ज की धमाकेदार जीत

IND vs PAK U-19: अंडर 19 वनडे विश्व कप 2026 में रविवार 1 फरवरी को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने औसतन बल्लेबाजी की. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन वेदांत त्रिवेदी ने बनाए. इसके बाद भी भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हरा दिया.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 1, 2026 22:00
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

IND vs PAK U-19: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 1 फरवरी को मुकाबला खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. टीम की ओर से वेदांत त्रिवेदी को छोड़कर कोई भी मुख्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे भी फेल हो गए, जिसकी वजह से टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में विफल रही. इसके बाद भी भारत ने 58 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया. भारत की ओर से खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे ने शानदार गेंदबाजी की.

ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी

भारत की ओर से आरोज जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की. इसके बाद टीम इंडिया को 47 रन पर ही 3 बड़े झटके बैक टू बैक लगे. आरोन जॉर्ज ने 16 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा वैभव 22 गेंदों में 30 रन बनाकर चलते बने. वहीं, कप्तान आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. हालांकि इस दौरान वेदांत त्रिवेदी भारत की ओर से अकेले डटे रहे. उन्होंने 98 गेंदों का सामना करते हुए 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके के अलावा 1 छक्का शामिल था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: PAK vs AUS: बाबर आजम-सैम अयूब के धमाल के बाद मोहम्मद नावाज ने खोला पंजा, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से किया क्लीन स्वीप

इसके अलावा कनिष्क चौहान ने 29 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. भारतीय टीम के ज्यादातर बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया. इस तरह भारत ने 49.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से अब्दुल सुब्हान ने 9.5 ओवर में 33 रन खर्च कर 3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद यूसुफ ने 2 विकेट लिए.

पाकिस्तान को मिली हार

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास 11 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा हमजा जहूर ने भी 49 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली. उन्होंने 8 चौके भी लगाए. इसके बाद उस्मान खान ने 92 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. उन्होंने 7 चौके भी लगाए. इसके बाद पाकिस्तान ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पाकिस्तान 46.2 ओवर में 194 रनों पर सिमट गई.

ये भी पढ़ें: देवदत्त पडिक्कल के दमदार शतक से हारा पंजाब, टी-20 स्टाइल में कर्नाटक ने चेज किया 250 रन 

भारत ने 58 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ली. भारत की ओर से खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे ने शानदार गेंदबाजी की. दोनों ने 3-3 विकेट लिए.

First published on: Feb 01, 2026 10:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.