न्यूजीलैंड सीरीज के बाद रद्द हुआ टीम इंडिया का अहम मैच, कप्तान रोहित शर्मा ने किया कन्फर्म

Rohit Sharma: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रलियाई सरजमीं पर अभ्यास मैच खेलना था। लेकिन ये मैच रद्द हो गया है।

Rohit Sharma (12)
विज्ञापन

Rohit Sharma: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैच की टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलना है। भारतीय टीम नवंबर के मध्य में ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगी। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को अपनी तैयारी मुकम्मल करने के लिए एक टेस्ट मैच खेलना था। लेकिन अब रोहित शर्मा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि कर दी है कि सीरीज से पहले होने वाला अहम मैच रद्द हो गया है।

रद्द हुआ अहम मुकाबला

टीम इंडिया 22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच खेलेगी। लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम को इंडिया A के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना था। बता दें कि इंडिया A टीम इन दिनों रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। लेकिन अब टीम इंडिया और इंडिया A के बीच होने वाला अभ्यास मैच रद्द हो गया है। इस बात की पुष्टि खुद रोहित शर्मा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है।

विज्ञापन

भारतीय टीम अभ्यास मैच खेलकर अपनी तैयारियों को पुख्ता कर सकती थी। लेकिन अब मैच रद्द होने की वजह से भारतीय टीम को सीधा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ना होगा। टीम को इसका नुकसान हो सकता है। क्योंकि भारतीय टीम लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेलेगी।

इंडिया A को मिली हार

भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच खेली जा रही तीन मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत A को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 195 रन बनाए थे। वहीं भारत ने दूसरी पारी में वापसी की और 312 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 226/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ